भिलाई स्टील प्लांट के दिग्गज श्रमिक नेता कुंज बिहारी मिश्रा नहीं रहे…20 को अंतिम संस्कार

स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कर्मचारी कुंज बिहारी मिश्रा को कुछ साल पूर्व गंभीर बीमारी हुई थी। मेडिकल अनफिट हुए थे। सेक्टर 1 से निकाली जाएगी शव यात्रा। रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के दिग्गज श्रमिक नेता कुंज बिहारी मिश्र का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कर्मचारी कुंज बिहारी मिश्रा को कुछ साल पूर्व गंभीर बीमारी हुई थी। मेडिकल अनफिट हुए थे। लगातार इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक का अंतिम संस्कार 20 नवंबर को 11 बजे किया जाएगा। शव यात्रा उनके निवास सेक्टर 1 सड़क नंबर- 08 स्थित आवास से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। 

निधन की खबर लगते ही उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। सीटू के स्टील ज़ोन के बतौर सचिव रहते हुए उनके कार्यों को याद किया जा रहा है। सीटू महासचिव टी. जोगा राव, डीवीएस रेड्डी, जेपी त्रिवेदी, हिट्सू के महासचिव योगेश कुमार सोनी, सेक्टर 6 को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र आदि ने शोक व्यक्त किया। बृज बिहारी मिश्र बताते हैं कि कुंज बिहारी मिश्र यूथ कांग्रेस के महामंत्री भी रह चुके हैं। भिलाई में पढ़ें-बढ़े और यहीं श्रमिकों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।