Bhilai Steel Plant के सेफ्टी डिपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, लाश के पास किचकिच, होगा FIR
परिवार और यूनियन के लोग सुबह से ही अस्पताल में डटे रहे। 5 लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई थी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के सेफ्टी डिपार्टमेंट (Safety Department) की लापरवाही से मजदूर की जान चली गई। ठेका मजदूर जिस स्थान पर 3 मंजिल की ऊंचाई पर काम कर रहा था, वह दयनीय स्थिति में था। ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट, 3 मंजिल ऊंचाई से गिरा मजदूर, टूटी हड्डि
- परिवार और यूनियन के लोग सुबह से ही अस्पताल में डटे रहे। 5 लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के CM होंगे मोहन यादव, OBC चेहरा पर भाजपा का दांव, 2 डिप्टी सीएम भी
परिवार और यूनियन के लोग सुबह से ही अस्पताल में डटे रहे। 5 लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई। बीएसपी प्रबंधन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परिवार के एक आश्रित को नौकरी दी जाएगी। इस वजह से नौकरी के विषय पर हंगामा नहीं हो सका।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के ओर हैंडलिंग प्लांट में बड़ी खबर, DIC ने किया उद्घाटन
ठेकेदार से होता रहा विवाद
वहीं, ठेकेदार से पांच लाख रुपए की मांग को लेकर किचकिच होती रही। काफी देर तक विवाद बना हुआ था। अंत में तय हुआ कि 2 लाख रुपए मुआवजा और अंतिम संस्कार आदि कार्य के लिए 70 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ। परिवार शव लेने को तैयार हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय का पंच से लेकर सीएम तक का सफर, दादा भी थे विधायक