Bhilai Steel Plant: एक कॉल...और बच सकती है किसी की जिंदगी, आइए सुरक्षा का अभियान मिलकर चलाएं

अपने मोबाइल में 07882-861111 और 07882-861212 नंबर अभी सेव कीजिए। अपने साथ काम करने वाले साथियों को भी ये नंबर सेव कराइए। व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इन नंबरों को साझा कीजिए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आज आपकी चुप्पी, कल किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है। एक छोटी-सी लापरवाही किसी बच्चे को अनाथ, किसी पत्नी को विधवा और किसी मां-बाप को जीवनभर का दर्द दे सकती है। अगर हम समय रहते सचेत हो जाएं, तो कई हादसे टाले जा सकते हैं। इसलिए आइए, सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि जन-अभियान बनाएं अगर भिलाई स्टील प्

  • अपने मोबाइल में 07882-861111 और 07882-861212 नंबर अभी सेव कीजिए।
  • अपने साथ काम करने वाले साथियों को भी ये नंबर सेव कराइए।
  • व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इन नंबरों को साझा कीजिए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आज आपकी चुप्पी, कल किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है। एक छोटी-सी लापरवाही किसी बच्चे को अनाथ, किसी पत्नी को विधवा और किसी मां-बाप को जीवनभर का दर्द दे सकती है। अगर हम समय रहते सचेत हो जाएं, तो कई हादसे टाले जा सकते हैं। इसलिए आइए, सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि जन-अभियान बनाएं अगर भिलाई स्टील प्लांट के किसी भी विभाग में आपको असुरक्षित तरीके से काम होता दिखाई दे, कहीं दुर्घटना की आशंका नजर आए या कोई कर्मचारी, अधिकारी अथवा ठेका श्रमिक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता दिखे, तो मूकदर्शक मत बनिए। तुरंत सेफ्टी कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 07882-861111 और 07882-861212 पर फोन कीजिए। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है। ये खबर भी पढ़ें: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका यह सिर्फ प्रबंधन का काम नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जिम्मेदारी है जो प्लांट में काम करता है या वहां की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सुरक्षा की शुरुआत शिकायत करने से नहीं, बल्कि समय पर सूचना देने से होती है। भिलाई स्टील प्लांट के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार लगातार कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी डर या संकोच के असुरक्षित परिस्थितियों की जानकारी दें। इसी उद्देश्य से बीएसपी प्रबंधन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि हादसे की आशंका मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो सके। आज एक संकल्प लीजिए अपने मोबाइल में 07882-861111 और 07882-861212 नंबर अभी सेव कीजिए। अपने साथ काम करने वाले साथियों को भी ये नंबर सेव कराइए। व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इन नंबरों को साझा कीजिए। जहां भी खतरा दिखे, वहां चुप रहने के बजाय सूचना दीजिए। ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम जिंदा रहेंगे, तभी काम करेंगे... याद रखिए, सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की भागीदारी से बनने वाली संस्कृति है। क्योंकि... एक कॉल से काम रुक सकता है, लेकिन एक हादसा पूरी जिंदगी रोक देता है। जिंदा रहेंगे, तभी काम करेंगे। जिंदा रहेंगे, तभी अपने अधिकारों की लड़ाई भी लड़ पाएंगे। इसलिए जहां भी खतरा दिखे, बिना देर किए तुरंत कॉल करें-07882-861111, 07882-861212। आपकी सतर्कता किसी परिवार की मुस्कान बचा सकती है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के