भिलाई स्टील प्लांट की सेफ्टी सर्किल टीम Steel Titans-SMS 2 ने जीते 3 अवॉर्ड

“Steel Titans-SMS-2” ने CCQC-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Best Convention Award, Gold Award, Top Scorer Award अपने नाम किए और SMS-2 तथा भिलाई स्टील प्लांट को गौरवान्वित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS-2 की सेफ्टी सर्किल टीम “Steel Titans – SMS-2” ने क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI), भिलाई चैप्टर द्वारा शंकराचार्य कॉलेज, भिलाई में आयोजित Chapter Convention on Quality Concepts (CCQC-2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। टीम को Best Convention Award, Gold Award एवं Top Scorer Award से सम्मानित किया गया। इस कन्वेंशन में कुल 233 टीमों ने भाग लिया।

सेफ्टी सर्किल टीम “Steel Titans-SMS-2” ने CCQC-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Best Convention Award, Gold Award एवं Top Scorer Award अपने नाम किए और SMS-2 तथा भिलाई स्टील प्लांट को गौरवान्वित किया। 

टीम ने “Prevention of Injury and Property Damage During Handling and Stacking of IPT Slabs” विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस प्रोजेक्ट में IPT स्लैब की हैंडलिंग एवं स्टैकिंग के दौरान स्लैब के गिरने या अस्थिर होने से कर्मचारियों को चोट लगने तथा संपत्ति को नुकसान पहुँचने के जोखिम की पहचान की गई। प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित हैंडलिंग एवं स्टैकिंग प्रक्रियाओं में सुधार करके दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।

टीम में शिव कुमार (टीम लीडर), विनय कुमार (डिप्टी लीडर), अर्जुन सिंह, नरेश एवं बल किशोर (सदस्य) शामिल रहे। एसएम खान ने फैसिलिटेटर के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस पहल में CGM राजीव श्रीवास्तव, DGM (SMS-2) वाई. के. साहू, GM (SBSY) एस. पी. द्विवेदी तथा सेफ्टी विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन रहा।

यह उपलब्धि कार्यस्थल पर सुरक्षा को मजबूत करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा निरंतर सुधार की दिशा में टीम के प्रयासों को दर्शाती है। Best Convention Award सहित तीन पुरस्कार प्राप्त करना SMS-2 एवं भिलाई स्टील प्लांट के लिए गौरव का विषय है।