Bhilai Steel Plant: सुरक्षा 2026 प्रतियोगिता, कर्मचारी और ठेका मजदूरों को पुरस्कार जीतने का मौका, ये है खास तारीख
सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और मुख्य महाप्रबंधकों (CGMs) को आदेश जारी किया गया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant (बीएसपी) में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए “इन-प्लांट सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता-सुरक्षा 2026” आयोजित की जा रही है। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और मुख्य महाप्रबंधकों (CGMs) को आदेश जारी किया गया है। सभी विभाग अपने-अपने सेफ्टी सर्कल टीमों का नामांकन करेंगे और प्रतियोगिता में कर्मचारियों के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की सक्
- सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और मुख्य महाप्रबंधकों (CGMs) को आदेश जारी किया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant (बीएसपी) में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए “इन-प्लांट सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता-सुरक्षा 2026” आयोजित की जा रही है। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और मुख्य महाप्रबंधकों (CGMs) को आदेश जारी किया गया है।
सभी विभाग अपने-अपने सेफ्टी सर्कल टीमों का नामांकन करेंगे और प्रतियोगिता में कर्मचारियों के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य प्लांट में प्रोएक्टिव सेफ्टी कल्चर को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के लिए टाइमलाइन
05 मई 2026: नामांकन की अंतिम तिथि
20 मई 2026: केस स्टडी जमा करने की अंतिम तिथि
25 मई 2026: प्रेजेंटेशन सबमिशन
28 से 30 मई 2026: इंटर-प्लांट प्रतियोगिता (एल एंड डी सेंटर/HRDD, BTI)
10 जून 2026: परिणाम घोषणा और पुरस्कार वितरण
अधिकतम भागीदारी पर जोर
प्रबंधन ने सभी विभागों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करें और इस पहल को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (SED) से संपर्क करने को कहा गया है।
यह पहल बीएसपी में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।