Bhilai Steel Plant: जिंदा रहेंगे, तभी लड़ पाएंगे…कर्मचारियों की जान बचानी है तो तुरंत करें 07882-861111, 07882-861212 पर कॉल
राष्ट्र निर्माण में जुटे हर कार्मिक की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की दुनिया उजाड़ सकती है। किसी बच्चे के सिर से पिता का साया छिन सकता है, किसी मां का बेटा या किसी पत्नी का जीवनसाथी हमेशा के लिए बिछड़ सकता है। ऐसे हादसों को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि आपको भिलाई स्टील प्लांट के किसी भी विभाग में असुरक्षित तरीके से काम होता दिखाई दे, कहीं दुर्घटना की आशंका नजर आए या कोई व्यक्ति सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता दिखे, तो चुप न र
- राष्ट्र निर्माण में जुटे हर कार्मिक की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की दुनिया उजाड़ सकती है। किसी बच्चे के सिर से पिता का साया छिन सकता है, किसी मां का बेटा या किसी पत्नी का जीवनसाथी हमेशा के लिए बिछड़ सकता है। ऐसे हादसों को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।
यदि आपको भिलाई स्टील प्लांट के किसी भी विभाग में असुरक्षित तरीके से काम होता दिखाई दे, कहीं दुर्घटना की आशंका नजर आए या कोई व्यक्ति सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता दिखे, तो चुप न रहें। तुरंत सेफ्टी कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 07882-861111 और 07882-861212 पर कॉल करें। आपकी एक सूचना समय रहते कार्रवाई करा सकती है और शायद किसी कर्मचारी, अधिकारी या ठेका श्रमिक की जान बचा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें: गाय की जिंदगी बचा रहे BSP कर्मचारी मोहम्मद रफी, अब तक 163 गाय के गले में पहना चुके रिफ्लेक्टिव बेल्ट
राष्ट्र निर्माण में जुटे हर कार्मिक की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए केवल दर्शक न बनें, बल्कि सुरक्षा अभियान के सहभागी बनें। सोशल मीडिया पर कुछ मिनट जागरूकता फैलाने के लिए भी निकालें। इन हेल्पलाइन नंबरों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हर कर्मचारी इन्हें अपने मोबाइल में सेव कर सके। आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार को बिखरने से बचा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में Accidents रोकने की मुहिम में इंटक भी शामिल, हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
भिलाई स्टील प्लांट के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार भी लगातार कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी झिझक के असुरक्षित परिस्थितियों की जानकारी दें। बीएसपी प्रबंधन ने इसी उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि दुर्घटना की आशंका मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी EPF, EPS 95 पेंशन, Actual Salary, 15,000 की वेतन सीमा में उलझे, जानिए पूरा मामला, अगस्त की सैलरी स्लिप से होगी तस्वीर साफ
भिलाई स्टील प्लांट के प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी और ठेका श्रमिक को एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए। जिंदा रहेंगे, तभी लड़ पाएंगे। इसलिए अपने विभाग में, किसी दूसरे विभाग में, या ड्यूटी पर आते-जाते समय यदि कहीं भी हादसे की आशंका दिखाई दे, तो इंतजार न करें। तुरंत 07882-861111 या 07882-861212 पर कॉल करें। आपकी सतर्कता किसी की जिंदगी बचा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका