Bhilai Steel Plant Transfer List 2026: बीडी बाबू को जीएम इंचार्ज मैकेनिकल का अतिरिक्त प्रभार, 8 अफसर इधर से उधर

Bhilai Steel Plant Transfer List 2026: जनरल मैनेजर (GM), डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) स्तर के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभारी सौंपे गए। कुछ को नए कार्यक्षेत्र दि गए। जनरल मैनेजर (GM), डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) स्तर के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया गया है। इनमें प्लांट गैरेज, पीपीसी, सीसी वर्क्स एंड बजट, वाटर मैनेजमेंट, पावर सिस्टम और अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

प्लांट गैरेज के जीएम बीडी बाबू को जीएम इंचर्जा मैकेनिकल डिपार्टमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जीएम पीपीसी जी. वेंकेटेश्वर राव को जीएम इंचार्ज पीपीसी बनाया गया है। जीएम सीसी-वर्क्स एंड बजट डिपार्टमेंट नीरज वार्नर को वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में नई जिम्मेदारी दी गई है। 

इसी तरह जीएम पीपीसी नीना राठौर अब जीएम सीसी-वर्क्स एंड बजट डिपार्टमेंट में कामकाज संभालेंगी। यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के जीएम भास्कर रॉय को एमडब्ल्यूआरएम की जिम्मेदारी दी गई है। पॉवर सिस्टम के डीजीएम चंद्रशेखर को वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट,  डीजीएम वेद तिवारी पीपीसी और एसएमएस-2 के एजीएम विनोद भांगरे वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में जिम्मेदारी संभालेंगे। 

पावर सिस्टम और इलेक्ट्रिकल विभाग से जुड़े अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों को निर्धारित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रिपोर्ट करने को कहा गया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के लिए आवश्यक परिचयात्मक प्रशिक्षण की व्यवस्था संबंधित विभाग करेंगे। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।