भिलाई स्टील प्लांट: RCL के अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा, सुनीता का बदला कार्यक्षेत्र, GM-DGM को अतिरिक्त प्रभार

जीएम (RCL-Rail) केवी शंकर की अनुपस्थिति में जीएम (RCL-SMS2, FAD, RMP & Foundry) एस. मुखोपाध्याय कामकाज देखेंगे। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला-आरसीएल में बड़े पैमाने पर उलटफेर किया गया है। आरसीएल एसएमएस 3 की जिम्मेदारी देखने वाले सीनियर मैनेजर धर्में

  • जीएम (RCL-Rail) केवी शंकर की अनुपस्थिति में जीएम (RCL-SMS2, FAD, RMP & Foundry) एस. मुखोपाध्याय कामकाज देखेंगे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला-आरसीएल में बड़े पैमाने पर उलटफेर किया गया है। आरसीएल एसएमएस 3 की जिम्मेदारी देखने वाले सीनियर मैनेजर धर्मेंद्र वर्मा अब आरसीएल एसएमएस 2, एफएडी, फाउंड्री और आरएमपी की सौंप दी गई है। एसएमएस 3 के बजाय एसएमएस 2 का कामकाज देखेंगे। साथ में अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, आरसीएल आयरन ज़ोन में दायित्व संभालने वालीं सुनीता बोरकर को आरसीएल लांग प्रोडक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जीएम एलपी एंड आरएमएल आलोक गोयल को रिपोर्ट करेंगी,जबकि धर्मेंद्र वर्मा जीएम सिद्धार्थ मुखोपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे। मुख्य महाप्रबंधक आरसीएल राहुल श्रीवास्तव ने नई व्यवस्था बनाई है,ताकि कामकाज में और कसावट आ सके। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Transfer List 2026: बोकारो स्टील प्लांट के 9 और दुर्गापुर के 4 सीजीएम का तबादला, गए ISP, CMO, CO और BSP इन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी RCL से विभिन्न अधिकारियों की अनुपस्थिति की स्थिति में कार्यों के संचालन को लेकर कार्यालयीन आदेश जारी किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) राहुल श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है। जीएम (RCL-Rail) केवी शंकर की अनुपस्थिति में जीएम (RCL-SMS2, FAD, RMP & Foundry) एस. मुखोपाध्याय अपने मौजूदा दायित्वों के साथ RCL के Rail क्षेत्र की गतिविधियां भी देखेंगे। वहीं, एस. मुखोपाध्याय की अनुपस्थिति में के.वी. शंकर SMS2, FAD, RMP एवं Foundry क्षेत्र की गतिविधियों को संभालेंगे। इसी तरह जीएम-RCL एस. खानखोजे को अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ RCL के CCL और RTL क्षेत्र की गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Lease Policy 2026: नया सर्कुलर जारी, जमीन की नई वैल्यूएशन से लेकर 30-33 साल की लीज तक, जानिए क्या बदला प्लानिंग, CCL और RTL की जिम्मेदारी भी तय आदेश में एसएम-RCL रिचा अवस्थी को अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त Planning, CCL और RTL क्षेत्र की गतिविधियां देखने की जिम्मेदारी दी गई है। रिचा अवस्थी की अनुपस्थिति में DGM-RCL विनिता वर्मा Planning, CCL और RTL क्षेत्र की गतिविधियों को संभालेंगी। ये सभी जिम्मेदारियां संबंधित अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त सौंपी गई हैं। ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL CGM प्रमोशन लिस्ट जारी, 55 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़ें नाम