भिलाई स्टील प्लांट: SC-ST, OBC,PWD, ESM पर कार्यशाला, कर्मचारी-अधिकारी रूबरू हुए कानूनी अधिकार से
आयोजन से संविधान व उसमे प्रदत्त अधिकारों से कर्मचारी व अधिकारी रूबरू हुए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (BSP SC-ST Employees Association) की मांग पर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा Workshop on Reservation Policy For SC/ST/OBC/PWD/ESM पर कार्यशाला का आयोजन BMDC में किया गया। यह कार्यशाला सीसी उन्नीकृष्णन (सेवानिवृत उप सचिव, भारत सरकार ) द्वारा दिया गया। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती इस कार्यशाला में बीएसपी एससी/एस
- आयोजन से संविधान व उसमे प्रदत्त अधिकारों से कर्मचारी व अधिकारी रूबरू हुए।
इस कार्यशाला में बीएसपी एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (BSP SC-ST Employees Association) के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यों व पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन के सदस्यों सहित 35 लोगों ने भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी
कोमल प्रसाद ने प्रवंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यशाला एससी/एसटी एवं ओबीसी कर्मचारियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस आयोजन से संविधान व उसमे प्रदत्त अधिकारों से आज हमारे कर्मचारी व अधिकारी रूबरू हुए, जिससे उनको अपने कार्यस्थल, सहित जीवन मे बहुत जगहों पर मुश्किल समय मे उपयोगी साबित होगा।
ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात
साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) सहित सार्वजनिक उपक्रमों मे लागू रिजर्वेशन व प्रमोशन पालिसी की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जो इन वर्गों के अधिकारियो व कर्मचारियों के लिए बहुत ही जरुरी बात है।
ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी
समापन सत्र मे मुख्य महाप्रबंधक (HR) संदीप माथुर, महाप्रबंधक (वर्क्स ) एसके सोनी, महाप्रबंधक जेएन ठाकुर, लाईजन ऑफिसर रोहित हरित शामिल थे।
ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता