Bhilai Township: 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास खाली, 34 मकानों से कब्जेदार बेदखल

बीएसपी इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने जून में भी कब्जेदारों के खिलाफ अभियान को जारी रखा। दर्जनों मकानों को कब्जामुक्त कराया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कब्जेदारों के खिलाफ बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट लगातार कार्रवाई कर रही है। जून में 34 आवास कब्जामुक्त कराया गया। 8 आवासों के लिए सम्पदा न्यायालय द्वारा डिक्री पारित थी। 8 भूखण्डों से अवैध कब्जे हटाए गए, समेकित एरिया 7000 वर्गफीट है। इनमें अधिकांश व्यवसायिक क्षेत्र के थे। 1 दुकान को भी सतत् प्रयासों से अवैध कब्जामुक्त कराया गया। 10 दुकानों, आवासों

  • बीएसपी इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने जून में भी कब्जेदारों के खिलाफ अभियान को जारी रखा। दर्जनों मकानों को कब्जामुक्त कराया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कब्जेदारों के खिलाफ बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट लगातार कार्रवाई कर रही है। जून में 34 आवास कब्जामुक्त कराया गया। 8 आवासों के लिए सम्पदा न्यायालय द्वारा डिक्री पारित थी। 8 भूखण्डों से अवैध कब्जे हटाए गए, समेकित एरिया 7000 वर्गफीट है। इनमें अधिकांश व्यवसायिक क्षेत्र के थे। 1 दुकान को भी सतत् प्रयासों से अवैध कब्जामुक्त कराया गया। 10 दुकानों, आवासों एवं अन्य भवनों की बिजली आपूर्ति विविध कारणों से विच्छेदित करने में प्रवर्तन टीम ने अहम भूमिका निभाई। 80 आवासों के रिक्तीकरण प्रक्रिया में सिविल अभियांत्रिकी विभाग का सहयोग किया गया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट इनके अतिरिक्त रोड एवं ट्रैफिक सुरक्षा के ध्यानार्थ 2 विशेष अभियान चलाए गए। पहले के अन्तर्गत मुख्य मार्ग से 400 अनाधिकृत बैनर पोस्टर्स हटाए गए तथा 5 होर्डिंग स्ट्रक्चर हटाए गए। दूसरे अभियान के अन्तर्गत एक मार्केट एरिया के चौक एवं रोड से अनाधिकृत अतिरिक्त सामग्रियाँ एवं शेड के विस्तार हटाए गए। ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 33 डाक्टरों का प्रमोशन, बोकारो के डाक्टर विनोद का भिलाई ट्रांसफर, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डॉ. नीना, प्रमोद राय, बिसोई, पूजा सियाल, मैसी, दिपाली, हिमानी प्रमोट टीम की कार्रवाई की खास बात यह रही कि अनाधिकृत कब्जे को खाली करवाने के लिए सतत् प्रभावी काउंसिलिंग एवं समझाईश का रास्ता अपनाया गया। फलस्वरूप इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून तक 21 बीएसपी अधिकारियों के रिटेंशन आवास रिक्त कराए जा चुके। ये खबर भी पढ़ें: सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम महाप्रबन्धक प्रभारी (नगर सेवाएँ विभाग) एबी श्रीनिवास के मार्गदर्शन में सहायक महाप्रबन्धक (प्रवर्तन) रेमी थॉमस के नेतृत्व में उप प्रबन्धक ( प्रवर्तन) मुकुन्द दास मानिकपुरी, सहायक प्रबन्धक (प्रवर्तन) देवानन्द चौहान, सम्पदा निरीक्षकों भगवान, रमाकान्त यादव, राममूर्ति,लल्लन सिंह, बलराम शुक्ला,अजय मिश्रा, कुद्बुद्दीन कुरैशी, ज्ञानचन्द जैन, नीरज बाली, राम एवं महिला तथा पुरुष गार्ड्स की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट