Bhilai Township: तेज़ रफ्तार कार ने सेक्टर 10 में मचाया उत्पात, बची कइयों की जान, बिजली सप्लाई ठप
Hyundai Tucson कार सीजी 04 एलएस 8292 ने अनियंत्रित होकर हादसे को अंजाम दिया। सेक्टर 10 के सड़क 27 में खतरनाक हादसा हुआ।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में हिट एंड रन (Hit and Run) का केस सामने आया है। नशे में धुत कार चालक ने सेक्टर 10 में जमकर उत्पात मचाया। बीएसपी की महिला एजीएम की कार को टक्कर मार दिया। रास्ते से गुजर रहीं एक्टिवा सवार मां-बेटी बाल-बाल बचीं। राहगीर किसी तरह बचते रहे। अनियंत्रित कार काफी दूर विपरित दिशा में जाकर इलेक्ट्रिक पोल से टकराई। झाड़ी में कार फंसी रही। टक्कर से बिजली सप्लाई सेक्टर 10 में चार घंटे तक ठप रही। नगर सेवाएं विभाग की टीम रात 8.40 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर सकी।
हादसे का भयावह मंजर देख हर कोई ईश्वर का एहसान मान रहा था कि कईयों की जान बच गई। आरोपित कार चालक को क्षेत्रीय नागरिकों ने दबोच लिया। कइयों ने हाथ भी साफ किए। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपित को कोतवाली ले गई। थाने में महिला अधिकारी ने शिकायत की। लेकिन, दोनों पक्ष भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े थे। इसलिए मामला-रफा-दफा हो गया। कोतवाली के टीआई का कहना है कि दोनों पार्टी के बीच समझौता हो गया है। बीएसपी की ओर से नुकसान के बाबत कोई शिकायत मिलेगी तो एफआइआर दर्ज किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि Hyundai Tucson कार सीजी 04 एलएस 8292 ने अनियंत्रित होकर हादसे को अंजाम दिया। सेक्टर 10 के सड़क 27 में खतरनाक हादसा हुआ। फस्ट शिफ्ट ड्यूटी से लौटीं एजीएम भूमिका वर्मा अपनी कार को घर के बाहर ही खड़ी किए थीं, तभी तेज रफ्तार हुंडई कार ठोकर मारते हुए आगे बढ़ी।
हादसे से भावना काफी दहशत में नज़र आईं। उनका कहना है कि चालक को वह नहीं पहचानतीं। लेकिन कइयों की जान आज बच गई है। जिस तरह से हादसा हुआ, जान जाना तय था। आरोपित चालक बीएसपी के पूर्व अधिकारी व एक प्राइवेट स्कूल के संचालक के परिवार से है। चालक पर नशा करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।