Big Breaking News: मिराज सिनेमा पर 7 करोड़ बकाया, एक और बड़ी कार्रवाई, दुकानें सील
बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के जीएम केके यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) स्थित मिराज सिनेमा पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हो गई है। फरवरी में 4 सिनेमा हाल और फिटनेस सेंटर को सील कर दिया गया था। अब साइड की दुकानों को भी सील कर दिया गया है। 40 बाइ 210 वर्ग फीट एरिया को सील किया गया है। ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: EL इंकैशमेंट का माड्यूल 4 दिन के लिए खुलेगा, उठाइए फायदा पूर्व में 110 बाई 210 वर्ग फीट एरिया को सील किया गया था। बीएसपी इंफोर्समेंट ड
- बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के जीएम केके यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पूर्व में 110 बाई 210 वर्ग फीट एरिया को सील किया गया था। बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (BSP Enforcement Department) के जीएम केके यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस और जिला प्रशासन का साथ मिलते ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें : BSP में सेफ्टी ट्रेनिंग लेते समय मजदूर की मौत, मचा हड़कंप
बीएसपी स्टेट कोर्ट (BSP State Court) द्वारा पारित डिक्री के अनुपालन में भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाएं ने 4 फरवरी को मिराज सिनेमा के चारों सिनेमा हॉल व फिटनेस जिम को सील किया था। इसके बाद शेष एरिया पर अब एक्शन हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township के इन सेक्टर एरिया में 26 से 30 दिसंबर तक बिजली रहेगी गुल
भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) ने जिस मिराज सिनेमा को सील किया था, वह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मिराज सिनेमा संचालक को स्टे नहीं दिया था। बीएसपी की कार्रवाई को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से इन्कार कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें : बोकारो में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन पर अधिकारियों का पुतला दहन, रायपुर तक कारोबारी नाते का आरोप