Big News : Bhilai में टूर्नामेंट के बाद पांच यूनिवर्सिटी की टीमें बनी, दुर्ग जिले ने मारी बाजी
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Govt) के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा स्टेट लेवल पर बैडमिंटन चैंपियनशिप (Badminton Championship at State Level) हुई। इसमें महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में दुर्ग जिले की टीम का दबदबा रहा और जिले की टीम ने दूसरी टीमों को पराजित कर दिया। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: घंटे-2 घंटे में बोनस का फैसला न होने पर NJCS नेता करेंगे बॉयकॉट, DP ने कहा-कंपनी की हालत ठीक नहीं स्पोर्ट्स हब भिलाई के हुडको स्थित स्वामी श्री स्वरूपानंद
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Govt) के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा स्टेट लेवल पर बैडमिंटन चैंपियनशिप (Badminton Championship at State Level) हुई। इसमें महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में दुर्ग जिले की टीम का दबदबा रहा और जिले की टीम ने दूसरी टीमों को पराजित कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: घंटे-2 घंटे में बोनस का फैसला न होने पर NJCS नेता करेंगे बॉयकॉट, DP ने कहा-कंपनी की हालत ठीक नहीं
स्पोर्ट्स हब भिलाई के हुडको स्थित स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के तत्वावधान में स्टेट लेवल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसके पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में छत्तीसगढ़ की 10-10 सेक्टर से टीमों ने भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस मीटिंग से आ रही बड़ी खबर, पढ़िए पहले चरण में क्या हुआ…
टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्ट डॉ.दिनेश नामदेव ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.मोनिषा शर्मा ने प्लेयर्स को प्रोत्साहित किया और यूनिवर्सिटी टीम में सलेक्ट होकर ईस्ट जोन से लेकर ऑल इंडिया टूर्नामेंट में झंडा गाड़ने का लक्ष्य लेकर चलने के लिए बूस्टअप किया। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.हंसा शुक्ला ने समस्त प्लेयर्स, कोच, टीम मैनेजर्स से कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज, यूनिवर्सिटी का देश में नाम बुलंद करिए।
ये खबर भी पढ़ें: Good News : HSCL Bhilai में पखवाड़े भर तक मनाया हिन्दी पर्व, कर्मियों और अफसरों ने दिखाई प्रतिभा, इन्होंने मारी बाजी