Big News: कीर्ति चक्र सम्मानित शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के मां-पिता का छलका दर्द, ‘बहू ने कहीं का नहीं छोड़ा’
-बीते दिनों राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र पाने वाली शहीद पत्नी की जमकर वायरल हो रही फोटो। -शादी के कुछ दिन बाद ही विधवा होने वाली शहीद की लव स्टोरी की खूब हो रही चर्चा। - सेना के नियम में चाहते है बदलाव। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। बीते दिनों कीर्ति चक्र पाने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और उनके पिता का दर्द छलक गया। शहीद के पिता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि बहू ने हमें कही का नहीं छोड़ा। नियम के अनुसार अंशुमान सिंह की माता मंजू देवी और उनकी पत्नी स्मृति सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
-बीते दिनों राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र पाने वाली शहीद पत्नी की जमकर वायरल हो रही फोटो। -शादी के कुछ दिन बाद ही विधवा होने वाली शहीद की लव स्टोरी की खूब हो रही चर्चा। - सेना के नियम में चाहते है बदलाव। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। बीते दिनों कीर्ति चक्र पाने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और उनके पिता का दर्द छलक गया। शहीद के पिता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि बहू ने हमें कही का नहीं छोड़ा। नियम के अनुसार अंशुमान सिंह की माता मंजू देवी और उनकी पत्नी स्मृति सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कीर्ति चक्र ग्रहण किया। पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि मां ने तो कम से कम कीर्ति चक्र को स्पर्श भी किया। हमें तो देखने भी नहीं मिला। क्योंकि वहां से बहू स्मृति कीर्ति चक्र को लेकर सीधे अपने घर चली गई। एक बार भी हम लोगों को कीर्ति चक्र दिखाना उचित नहीं समझी। गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का एड्रेस भी बहू ने चेंज करवा कर अपने मायके का पता लिखवा लिया है। जबकि हम सभी के सिम को भी बंद करवा दिया है। इतना ही नहीं, अंशुमान की मां के पास मौजूद ATM को भी ब्लॉक करवा दिया गया है।