BIG NEWS: सेल में वीआर स्कीम का सर्कुलर जारी, HR अधिकारी होंगे नोडल ऑफिसर
एक बार आवेदन करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। कर्मचारी को VRS प्रक्रिया से बाहर करने की प्रक्रिया मानी जाएगी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) लॉन्च कर दी गई है। सेल प्रबंधन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सभी प्लांटों में इस संबंध में सर्कुलर जारी होने शुरू हो गए हैं। IISCO Steel Plant प्रबंधन की ओर से सोमवार दिन में सर्कुलर जारी कर दिया गया। हालांकि आवेदन की तारीख 20 मई से है। ऑनलाइन पोर्
- एक बार आवेदन करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। कर्मचारी को VRS प्रक्रिया से बाहर करने की प्रक्रिया मानी जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) लॉन्च कर दी गई है। सेल प्रबंधन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सभी प्लांटों में इस संबंध में सर्कुलर जारी होने शुरू हो गए हैं।
IISCO Steel Plant प्रबंधन की ओर से सोमवार दिन में सर्कुलर जारी कर दिया गया। हालांकि आवेदन की तारीख 20 मई से है। ऑनलाइन पोर्टल की घोषणा कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation
एक बार VR आवेदन स्वीकृत होने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। इसलिए कर्मचारियों और अधिकारियों को आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझने की सलाह दी जा रही है।
बता दें कि सेल में VR स्कीम लॉन्च होने की खबर सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने प्रसारित की थी। रविवार 17 मई की शाम को “Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में वीआर स्कीम लागू, SAIL में नौकरी छोड़ने का अब मौका” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL वीआर स्कीम: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के नियम-शर्तों को हिंदी में पढ़िए, पहले आओ-पहले पाओ
वीआर स्कीम का लाभ Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Bokaro Steel Plant, IISCO Steel Plant, Durgapur Steel Plant, Alloy Steels Plant, Chandrapur Ferro Alloy Plant, Salem Steel Plant, Visvesvaraya Iron and Steel Plant, सेल की खदानों, रांची स्थित इकाइयों, CMO तथा सेल कॉर्पोरेट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें: स्टेशन पर ट्रेन में भीषण आग, मची चीख-पुकार और भगदड़, प्लेटफॉर्म पर धुएं से दहशत
सेल ISP प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) के संबंध में कॉर्पोरेट कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित जानकारी सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सूचना हेतु प्रसारित की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित HR अधिकारी अपने-अपने विभागों के लिए नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे। वे योजना से संबंधित समन्वय, कर्मचारियों की शंकाओं के समाधान और आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL VR Scheme: सेल में पहली बार वीआर स्कीम का ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म भरते ही कंपनी से बाहर, ये आवेदन होंगे खारिज, पढ़ें डिटेल
ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में वीआर स्कीम लागू, SAIL में नौकरी छोड़ने का अब मौका
ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant Expansion Project: 8 दिनों में 54 विस्थापित परिवारों को मिले 2.22 करोड़, 650 वर्गफुट का मिलेगा प्लॉट भी