BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

पिछले तीन वर्षों में हुई सभी मौतों पर की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण देने वाली एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल पर खास नज़र बना रखी है। मैनपॉवर खर्च घटाने की कवायद शुरू कराने के बाद अब हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी है। बीएसपी, बोकारो, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, दुर्गापुर स्टील प्लांट में हुए हादसों की रिपोर्ट तक मांगी गई है। सेल के सभी डायरेक्टर इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा को ले

  • पिछले तीन वर्षों में हुई सभी मौतों पर की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण देने वाली एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल पर खास नज़र बना रखी है। मैनपॉवर खर्च घटाने की कवायद शुरू कराने के बाद अब हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी है। बीएसपी, बोकारो, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, दुर्गापुर स्टील प्लांट में हुए हादसों की रिपोर्ट तक मांगी गई है। सेल के सभी डायरेक्टर इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। हादसों को रोकने में नाकाम रहने वालों सख्त कार्रवाई की जाए। प्लांट के अंदर मजदूर की मौत पर किसी तरह की कोई नरमी नहीं बरतने का हुक्म दिया गया है। जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई का आदेश है। ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा… स्टील सेक्रेटरी का दो-टूक कहना है कि प्रत्येक जानलेवा घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त और समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिए। पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई सभी मौतों पर की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण देने वाली एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…? इस्पात मंत्रालय के इस फैसले ने निश्चित रूप से बेचैनी बढ़ा दी है। प्लांट के अंदर होने वाले लगातार हादसों पर अब गाज गिरनी तय है। पिछले दिनों इस्पात सचिव जब भिलाई दौरे पर थे। मीटिंग के दौरान एक अधिकारी से पूछ लिए थे कि आपने एक्सीडेंट पर क्या एक्शन लिया। इस मामले को लेकर सचिव का लहज़ा काफी तल्ख था। ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात सेल के सभी प्लांट के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग में फैटल एक्सीडेंट पर सख्ती करने की बात सामने आई है। इसका मतसद यह है कि हादसों को रोका जाए। मौत की बढ़ती संख्या को शून्य किया जाए। सेफ्टी के नाम पर खिलवाड़ करने वालों को चिन्हित करके एक्शन लेने की बात कही गई है। इस्पात सचिव की सख्ती का असर प्लांट पर कितना होगा, ये देखने वाली बात होगी।