पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी से भिलाई में मिले भाजपा कार्यकर्ता, पढ़ें
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस, सुपेला चौक, नेहरू नगर में संजय जोशी का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का भिलाई में भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। जोशी एक निजी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, इसी दौरान भिलाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। पावर हाउस, सुपेला चौक, नेहरू नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट किया।
संजय जोशी से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात कर सभी कार्यकर्ता खुश नज़र आए। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मिलकर हाल-चाल जाना और संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख-झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जनहित संघर्ष समिति सुपेला-भिलाई के संयोजक शारदा प्रसाद गुप्ता, संदीप गुप्ता नगरिया, कन्हैया सोनी, आशीष नीमंजे, मदन सेन, जयप्रकाश घनघोरकर, बंटी नाहर, भागचंद जैन, सुभाष शर्मा, आयुष जैन, नीतू गुप्ता, लीना सिन्हा, ज्योति, नरेश निर्मल, भारती, योगेश यदु, प्रदीप पांडे, कमलेश बघेल, राजू साव एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।