BMS BHILAI: कर्मचारियों को 1 साल में दो बार दिया जाए सेफ्टी शू

भिलाई इस्पात मजदूर संघ बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा-10 हजार करोड़ का लक्ष्य पाना है तो मोटिवेशन स्कीम लगातार चालू रखें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ बीएमएस के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य महाप्रबंधक ब्लास्ट फर्नेस विवेक वर्मा के साथ बैठक हुई, जिसमें यूनियन ने कर्मचारियों को 1 साल में दो बार सेफ्टी शू देने ,ब्लास्ट फर्नेस 6 के सामने की कैंटीन को रिनोवेट कर मुख्य कैंटीन के रूप में सुविधाएं बढ़ाने, ब्लास्ट फर्नेस 7 मे 24 घंटे लिफ्ट ऑपरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, हाईलाइन एरिया में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम बनाने, चार्जिंग एरिया में ठेका कंपनी के कर्मचारी एवं बीएसपी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने, नान फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम शुरू करने एवं रेगुलर मैनपॉवर बढ़ाने की मांग की।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यालय में हुई बैठक में ब्लास्ट फर्नेस एरिया की कई समस्याओं को लगातार उठाया जा रहा था। इसे देखते हुए यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य महाप्रबंधक से बैठक कर समस्याओं का समाधान कराने को कहा। इसी कड़ी में यह बैठक आयोजित की गई। 

सेफ्टी में कॉस्ट कंट्रोल बंद कर पूर्व की भांति 1 साल में दो बार दिया जाए सेफ्टी शू

मुख्य महाप्रबंधक विवेक वर्मा के साथ बैठक में भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि पहले बीएसपी कर्मचारियों को 1 वर्ष में दो बार अच्छी क्वालिटी का सेफ्टी शू दिया जाता था,लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कॉस्ट कंट्रोल का बहाना कर एक साल में सिर्फ एक बार सेफ्टी शूज दिया जा रहा है, इन सेफ्टी शूज का भी क्वालिटी बहुत खराब आ रही है। उन्होंने कहा कि सेफ्टी अप्लायंसेज में कॉस्ट कंट्रोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारियों को 1 वर्ष में दो बार सेफ्टी शू दिया जाए।

बीएफ 6 के सामने की कैंटीन को करें रिनोवेट

प्रदीप पाल ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस 1,2,3 बंद हो गया है। अभी ब्लास्ट फर्नेस 4,6 एवं 7 चालू है। ज्यादातर कर्मचारी इसी एरिया में काम करते है, जिन्हें नाश्ता एवं भोजन के लिए मुख्य बिल्डिंग की तरफ आना पड़ता है। मुख्य बिल्डिंग का कैंटीन सेकंड फ्लोर में होने के कारण कर्मचारी वहां जाने से कतराते है। इन सब समस्याओं को देखते हुए ब्लास्ट फर्न 6 के सामने की बिल्डिंग नंबर 8 की कैंटीन को रिनोवेट कर वहाँ मुख्य कैंटीन के रूप में सुविधाए उपलब्ध कराई जाए। इससे कर्मचारियों को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस हाई लाइन एरिया में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम बनवाए जाने की मांग की। 

ठेका श्रमिकों को मिले पूरा वेतन एवं दीपावली से पहले बोनस 

बैठक में यूनियन नेताओं ने ब्लास्ट फर्नेस में काम करने वाले वाले ठेका श्रमिकों को दीपावली से पहले बोनस दिलाने एवं उन्हें पूरा वेतन मिलना सुनिश्चित करने की मांग की l बैठक में ठेका श्रमिकों को पेमेंट स्लिप दिए जाने की भी मांग की गई।

10 हजार करोड़ का लक्ष्य पाना है तो मोटिवेशन स्कीम लगातार चालू रखें

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने ब्लास्ट फर्नेस प्रबंधन द्वारा इस वर्ष सबसे पहले नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम की राशि को प्राप्त कर कर्मचारियों को गिफ्ट दिए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन ने 10000 करोड़ के प्रॉफिट का लक्ष्य रखा है यह लक्ष्य हम तभी हासिल कर सकते हैं, जब कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रहेगा कर्मचारियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के लिए नान फाइनेंशियल स्कीम को लगातार जारी रखा जाए। वंश बहादुर सिंह ने ब्लास्ट फर्नेस में रेगुलर मैनपॉवर बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि ब्लास्ट फर्नेस जैसे विभाग में ठेका श्रमिकों पर अत्यधिक निर्भरता सुरक्षा के लिए खतरा है। इसे देखते हुए रेगुलर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। 

स्टॉक हाउस एवं हाई लाइन एरिया मे डस्ट से परेशान हैं कर्मचारी

यूनियन के उपाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने ब्लास्ट फर्नेस 4एवं6 के स्टाक हाउस एरिया एवं हाइलाइन एरिया में अत्यधिक डस्ट होने के स के कारण कर्मचारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए इसका समाधान करने को कहा। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस चार्जिंग एरिया में ठेका कंपनी के कर्मचारी एवं नियमित कर्मचारियों के बीच में तालमेल नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ठेका कंपनी के कर्मचारी वहां के नियमित कर्मचारियों को सही तरीके से कम्युनिकेट नहीं करते हैं जिससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

बी एफ7 में के लिफ्ट में ऑपरेटर उपलब्ध कराए

बैठक में अनिल राय ने ब्लास्ट फर्नेस 7 की लिफ्ट में तीनों शिफ्ट में ऑपरेटर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस स्टोव कोल ब्लास्ट एरिया में अत्यधिक आवाज होने के कारण वहां काम करने वाले कर्मचारियों को हो रही परेशानियों को मुद्दा उठाते हुए इस समस्या को दूर करने की मांग की।

पढ़िए सीजीएम ने क्या कहा…

मुख्य मुख्य महाप्रबंधक विवेक वर्मा ने यूनियन नेताओं द्वारा उठाए गए कुछ समस्याओं पर तुरंत संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधकों से चर्चा की। साथ ही एक दिन बाद यूनियन नेताओं के साथ समस्याग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर वस्तु स्थिति को समझने की बात की। उन्होंने यूनियन नेताओं को आस्वस्त किया कि ब्लास्ट फर्नेस से संबंधित सभी मुद्दों का शीघ् समाधान कराया जाएगा। 

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष घनश्याम पांडेय, अरविंद प्रताप सिंह, सुधीर गडेवाल, संयुक्त महामंत्री संजय साकुरे, एस रवि, अनिल गजभिए, सचिव नाजीर हुसैन खान, अनिल राय, सुरेश साहू एवं भागचंद वर्मा उपस्थित थे।