Bokaro BMS की कमेटी भंग, लगे गंभीर आरोप, तदर्थ समिति 3 माह में कराएगी चुनाव

साढ़े तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है। डेढ़ साल से समय मांगा जा रहा है। कार्य समिति की बैठक में कई बार टोका गया। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बीएमएस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय मजदूर संघ झारखण्ड प्रदेश कमेटी की ओर से बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। कार्यसमिति को भंग करने के बाबत महामंत्री बिनोद कुमार को पत्र लिखा गया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय मजदूर संघ के अन्तर्गत कार्यरत यूनियन के एकवार्षिक/ द्विवार्षिक अधिवेशन

  • साढ़े तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है।
  • डेढ़ साल से समय मांगा जा रहा है।
  • कार्य समिति की बैठक में कई बार टोका गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बीएमएस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय मजदूर संघ झारखण्ड प्रदेश कमेटी की ओर से बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। कार्यसमिति को भंग करने के बाबत महामंत्री बिनोद कुमार को पत्र लिखा गया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय मजदूर संघ के अन्तर्गत कार्यरत यूनियन के एकवार्षिक/ द्विवार्षिक अधिवेशन का प्रवाधान है, जिसके अन्तर्गत भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री की ओर से कई बार मौखिक अधिवेशन करने की सलाह दी गई थी। परन्तु अधिवेशन नहीं कराया गया, जिसके कारण भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति ने बोकारो समिति को ही भंग कर दिया है। प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्ताव का उल्लंघन करने का आराप भी लगा है। जो भारतीय मजदूर संघ रीति नीति एवं अनुशासन का खुला उल्लंघन बताया जा रहा है। तीन वर्ष समाप्ति उपरांत भी अधिवेशन नहीं कराया गया, जिसके कारण यूनियन की कार्यसमिति को प्रदेश कार्यसमिति के निर्णयानुसार भंग कर दिया गया है। कार्य संचालन हेतु एक अस्थायी तदर्थ समिति का भी गठन किया गया है। इसके संयोजक बीबी गोसाई-9835145697, सदस्य मनोज कुमार सिंह-9431967118, पांडव दास-9835323817 तदर्थ समिति तीन महीने तक यूनियन का समस्त कार्य करेगी। तीन माह के अन्दर ही तदर्थ समिति को अधिवेशन करने के लिए अधिकृत किया गया है। बीएमएस झारखंड के उपाध्यक्ष, बोकारो के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एनजेसीएस सदस्य कृष्णा राय ने इसकी पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि कमेटी को भंग कर दिया गया है। बायलॉज के अनुसार वार्षिक आमसभा दो साल में होना था। साढ़े तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है। डेढ़ साल से समय मांगा जा रहा है। कार्य समिति की बैठक में कई बार टोका गया। पत्र जारी किया गया। प्रदेश कमेटी की ओर से तीन बार पत्र दिया गया। बावजूद, कोई रुचि नहीं लेने पर भंग कर दिया गया है। केंद्रीय कमेटी को सूचित करने के बाद फैसला लिया है।