बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन ने BGH की समस्याओं का खोला पिटारा
रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक मशीनें लगाने, डॉक्टर और प्रशिक्षित टेक्निशियन की बहाली की मांग की गई। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में कार्यरत कर्मचारियों के बोकारो जनरल अस्पताल से जुड़े हुए पूर्व में दिए गए महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन बीडू का प्रतिनिधिमंडल पुनः बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीबी करुणामय से मिला। सभी मुद्दों को उनके समक्ष रखा। मुख्य रूप से बीएसएल के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए ओपीडी में एक
- रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक मशीनें लगाने, डॉक्टर और प्रशिक्षित टेक्निशियन की बहाली की मांग की गई।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में कार्यरत कर्मचारियों के बोकारो जनरल अस्पताल से जुड़े हुए पूर्व में दिए गए महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन बीडू का प्रतिनिधिमंडल पुनः बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीबी करुणामय से मिला। सभी मुद्दों को उनके समक्ष रखा। मुख्य रूप से बीएसएल के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए ओपीडी में एक अलग टाइम स्लॉट या फिर अलग लाइन की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट
कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर का अपॉइंटमेंट एक सप्ताह के अंदर मिले ऐसी व्यवस्था करने की मांग की गई। वार्ड में मरीजों के साथ रहने के लिए उनके अटेंडेंट को कम से कम एक गद्देदार बेंच उपलब्ध कराने की मांग रखी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग मत कीजिए खराब, इधर-सीजीएम ने स्वीकारा यहां है कुछ खामियां
इसके अलावा स्त्री प्रसूति वार्ड सहित सभी वार्डों में मरीजों की निजता और सम्मान को ध्यान में रखते हुए पार्टीशन वाल या पर्दा लगवाने, दस वर्ष से कम आयु के बच्चों के रेफ़रल में माता पिता दोनों को यात्रा भत्ता देने, वार्ड में लगे पुराने समय के बेड, एवं चादर को बदलकर नए बेड लगवाने की मांग की गई।
ये खबर भी पढ़ें: सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल-सीएम ने ये कहा