बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन: ब्लास्ट फर्नेस कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जरूरी, बहुत कष्ट

कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ, हार्डनेस अलाउंस, ब्लास्ट फर्नेस में कर्मचारियों के लिए स्वच्छ टॉयलेट एवं ज्यादा से ज्यादा पीने के पानी की व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन, BIDU के ब्लास्ट फर्नेस की विभागीय टीम की बैठक ऑक्सीजन प्लांट कैंटीन में की आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडू के संगठन मंत्री पप्पू यादव एवं कोषाध्यक्ष सोनू शाह ने किया। 

बैठक में यूनियन द्वारा पूर्व में प्रबंधन को दिए गए मांगों की समीक्षा की गई एवं सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं विभिन्न विषयों पर अपने अपने सुझाव रखे, जिसमें मुख्य रूप से :- ब्लास्ट फर्नेस में डस्ट की समस्या एवं उससे बचाव के उपायों, कर्मचारियों के इनसेंटिव रिवॉर्ड फार्मूले में बदलाव, कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ, अच्छे गुणवत्ता वाले डस्ट मास्क की उपलब्धता, हार्डनेस अलाउंस, ब्लास्ट फर्नेस में कर्मचारियों के लिए स्वच्छ टॉयलेट एवं ज्यादा से ज्यादा पीने के पानी की व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा।

इसी तरह बोकारो जनरल अस्पताल में कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए एयरकंडिशन वार्ड, नए बेड की व्यवस्था, ओ पी डी में प्राथमिकता आदि विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस एरिया में डस्ट कंट्रोल अति आवश्यक है, क्योंकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर डस्ट का सीधा प्रभाव पड़ता है। 

इस समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले सभी डस्ट एग्जॉस्ट फैन का चलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए इसके अलावा ब्लास्ट फर्नेस एरिया में जल्द से जल्द इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसिपिटेटर सिस्टम इंस्टॉल किया जाना चाहिए। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि जल्द ही ब्लास्ट फर्नेस के मुख्य महाप्रबंधक महोदय से मिलकर इन सभी विषयों के समाधान की मांग की जाएगी। बैठक में मानस बोई, अजय त्रिवेदी,कमलेश तिवारी, घनश्याम पंडित, शशि कुमार, रामानुज,उत्तम महतो, प्रेमप्रकाश, अभिरंजन, बहालाल, हरमन, रजनीश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।