बोकारो न्यूज : मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम को इंटरनेशनल लेवल पर करें तैयार, पीटर थंगराज की प्रतिमा लगाने BAKS की मांग
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील लिमिटेड (Bokaro Steel Limited) बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन विभाग (Human Resources Department) को पत्र लिखकर मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम को पहले की तरह बनाने का मांग की है। साथ ही स्टेडियम के बाहर महान ओलंपियन और फुटबॉल खिलाड़ी स्व.पीटर थंगराज की प्रतिमा लगाने की भी मांग की गई। ये खबर भी पढ़ें : गुजरात से ओडिशा के बीच स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ को मिलेगी फैसिलिटी अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि बोका
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील लिमिटेड (Bokaro Steel Limited) बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन विभाग (Human Resources Department) को पत्र लिखकर मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम को पहले की तरह बनाने का मांग की है। साथ ही स्टेडियम के बाहर महान ओलंपियन और फुटबॉल खिलाड़ी स्व.पीटर थंगराज की प्रतिमा लगाने की भी मांग की गई। ये खबर भी पढ़ें: गुजरात से ओडिशा के बीच स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ को मिलेगी फैसिलिटी अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) का ऐतिहासिक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम हैं, जो एकीकृत बिहार राज्य में एकमात्र ऐसा स्टेडियम था जिसमें रूस की फुटबॉल टीम ने भी मैच खेला हैं। बोकारो स्टील प्लांट के नेतृत्व में ‘बोकारो स्टील फुटबॉल कप’ का आयोजन होता था, जिसमें भारत के सभी नामचीन फुटबॉल क्लब और फुटबॉल टीम भाग लेती थी।
ये खबर भी पढ़ें: तीज मिलन में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, डांस, सिंगिंग और अलग-अलग इवेंट में लिया हिस्सा
एक समय बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में विभिन्न खेलों में ख्याति प्राप्त ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर हुआ करते थे और आज एक भी ख्याति प्राप्त ट्रेनर नहीं है। नाम मात्र के NIS से एकमात्र ट्रेनर बचे हुए है। कभी यह स्टेडियम नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर्स दिया करता था। आज खेल और खिलाड़ी विहीन, झाड़ी-जंगल वाला स्टेडियम बन चुका हैं।
ये खबर भी पढ़ें: सीटू के प्रयास के बाद रात्रि पाली भत्ता भुगतान का रास्ता हुआ साफ
ओलंपियन, सदी के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, अर्जुन अवॉर्डी, बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के अधिकारी स्व.पीटर थंगराज के द्वारा अखिल भारतीय स्तर के ‘सेल फुटबॉल एकेडमी’ की स्थापना की गई थी, जिसमें स्वयं स्व.थंगराज ट्रेनिंग देते थे। इनके देहांत होने के बाद एकेडमी को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल का ख्यातिलब्ध और गुणवत्तापूर्ण ट्रेनर्स नहीं मिल रहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह खेल के प्रति नाकारात्मकता को भी प्रदर्शित करता हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ के CM, गृहमंत्री और दुर्ग SP को भगवान दें सद्बुद्धि, NSUI ने भगवान से की प्रार्थना