Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत, बीके चौधरी की धमकी
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने संबोधित किया। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Bokaro Steel Plant में 40% मजदूरों की छंटनी के आदेश से कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है। शहर में भी तनाव का माहौल बनता दिख रहा है। छंटनी के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज के बैनर तले प्लांट के भीतर आंदोलन चलाया जा रहा है। बीएसएल के विभिन्न विभागों में चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत धमन भट्टी कैंटीन रेस्ट रूम में विभागीय मजदूरों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मो
- झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने संबोधित किया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Bokaro Steel Plant में 40% मजदूरों की छंटनी के आदेश से कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है। शहर में भी तनाव का माहौल बनता दिख रहा है। छंटनी के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज के बैनर तले प्लांट के भीतर आंदोलन चलाया जा रहा है।
बीएसएल के विभिन्न विभागों में चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत धमन भट्टी कैंटीन रेस्ट रूम में विभागीय मजदूरों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि इस तरह के आदेश से न केवल मजदूर, बल्कि पूरा शहर तनाव में है।
उन्होंने आगे कहा कि प्लांट के हर विभागाध्यक्ष और कार्मिक भी मानसिक दबाव में हैं। वर्तमान में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए जितने मजदूरों की आवश्यकता है, उससे काफी कम संख्या में ही मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि 40% मजदूरों की छंटनी की जाती है, तो प्लांट का संचालन करना कठिन हो जाएगा।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि स्थानीय विस्थापित मजदूर, जिनके पूर्वजों ने प्लांट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी, वे इस स्थिति में क्या करेंगे। बेरोजगारी की स्थिति में मजदूरों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है, जिसका असर शहर की शांति पर भी पड़ सकता है।
बीके चौधरी ने कहा कि उच्च प्रबंधन से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी भी मानते हैं कि छंटनी से उत्पादन प्रभावित होगा, लेकिन वे इसका खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं।
अंत में उन्होंने 12 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर पर प्रस्तावित ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय यूनियन अध्यक्ष रमा रबानी ने की, जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन.के. सिंह ने किया।
इस मौके पर अनिल कुमार, सी.के.एस. मुंडा, रौशन कुमार, आर.बी. सिंह, कांता रजवार, भागीरथ महतो, सरोज सिंह, आई. अहमद, ज्ञानी मांझी, बादल कोयरी, दयाल मांझी, सुभाष चंद्र बाउरी, राजू लहरी, अमोद कुमार, ए.डब्ल्यू. अंसारी, कुमार ऋषि राज, राजेंद्र प्रसाद, ओ.पी. चौहान, शशिकांत, अहमद खान, मंजीत कुमार, उत्तम कुमार, सुनील चौधरी, राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र राय, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।