Bokaro Steel Plant: 96 विस्थापितों को मिलेगी दुकान, सेल के इतिहास में पहली बार लॉटरी से आवंटन बीएसएल में, खास तैयारी

कुल 1589 आवेदन में से 1577 आवेदन योग्य पाए गए थे। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट विस्थापितों को बड़ा तोहफा सोमवार को देने जा रहा है। 96 विस्थापितों को टाउनशिप में दुकान आवंटित की जाएगी। किसको दुकान मिलेगी, ये लॉटरी से तय होगा। सबसे पहले सेक्टर 1 की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। सेल के इतिहास में पहली बार बोकारो स्टील प्लांट दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से विस्थापितों को करने जा रही है। 4 मई की सुबह 10 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी। कुल 1589 आवेदन में से 1577 आवेदन योग्य पाए ग

  • कुल 1589 आवेदन में से 1577 आवेदन योग्य पाए गए थे।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट विस्थापितों को बड़ा तोहफा सोमवार को देने जा रहा है। 96 विस्थापितों को टाउनशिप में दुकान आवंटित की जाएगी। किसको दुकान मिलेगी, ये लॉटरी से तय होगा। सबसे पहले सेक्टर 1 की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। सेल के इतिहास में पहली बार बोकारो स्टील प्लांट दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से विस्थापितों को करने जा रही है। 4 मई की सुबह 10 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी। कुल 1589 आवेदन में से 1577 आवेदन योग्य पाए गए थे। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान करीब 2 हजार लोगों की भीड़ होगी। इसको देखते हुए खास तैयारी की गई है। नगर सेवा भवन परिसर में सुबह 10 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी। खास यह है कि विस्थापितों के हाथों से ही पर्ची निकाली जाएगी, ताकि कोई आरोप न लगा सके। भीड़ के बीच से ही लोगों को बुलाया जाएगा और बारी-बारी से पर्ची निकलवाई जाएगी। सेक्टर 1 से शुरुआत होगी। इसके बाद सेक्टर 12 तक की दुकानों की पर्ची निकाली जाएगी। सेक्टर 3 व 4 में सबसे ज्यादा आवेदन हैं। इन्हीं दो सेक्टर में करीब 300 से ज्यादा आवेदक हैं। बता दें कि सेल बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन (TA-LRA) के माध्यम से बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों में स्थित बीएसएल द्वारा निर्मित 96 दुकानों के आवंटन के लिए विस्थापितों से आवेदन मंगाए गए थे। स प्रक्रिया के तहत कुल 1589 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 1577 आवेदन योग्य पाए गए थे। योग्य और अयोग्य आवेदकों की सूची 27 अप्रैल 2026 से नगर सेवा भवन परिसर में प्रदर्शित कर दी गई थी।