Bokaro Steel plant Accident: कार चालक ने बाइक सवार BSL कर्मी को मारी ठोकर, मौके पर ही लहूलुहान, रांची रेफर
एडीएम बिल्डिंग के पास एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी, जिससे नजरूल अंसारी की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गए। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- (Steel Authority Of India Limited) के बोकारो स्टील प्लांट में सड़क हादसा हो गया है। जख्मी कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। बीएसएल अस्पताल से रांची मेडिका में रेफर कर दिया गया है। बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने रेफर किया है। हादसे की वजह से प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। शुभचिंतक फोन करके हालचाल जानने में जुटे हुएए हैं। ये खबर भी पढ़ें
- एडीएम बिल्डिंग के पास एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी, जिससे नजरूल अंसारी की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गए।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- (Steel Authority Of India Limited) के बोकारो स्टील प्लांट में सड़क हादसा हो गया है। जख्मी कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। बीएसएल अस्पताल से रांची मेडिका में रेफर कर दिया गया है। बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने रेफर किया है। हादसे की वजह से प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। शुभचिंतक फोन करके हालचाल जानने में जुटे हुएए हैं।
सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट के एमईओ ऑपरेटर नजरूल अंसारी सोमवार शाम करीब 5.30 बजे ड्यूटी से सेक्टर एरिया स्थित आवास के लिए निकले हुए थे। एडीएम बिल्डिंग के पास एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी, जिससे नजरूल अंसारी की बाइक अनियंत्रित होकर दूर तक घसिटा गई। चेहरे के बल गिरने की वजह से नाक और कान से लगातार खून बहने लगा। सड़क पर ही लहूलुहान हालत में नजरूल पड़े रहे।
राहगीरों ने बीजीएच फोन कर एम्बुलेंस बुलाया और जख्मी कर्मी को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार नहीं होने पर रेफर करने का फैसला लिया गया है। भारतीय मजदूर संघ बोकारो के नेता रंजय कुमार के मुताबिक नजरूल जनरल शिफ्ट ड्यूटी करके प्लांट से बाहर निकले थे, तभी शिफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी। कार की जानकारी नहीं मिल सकी है। ऑपरेशन गैरेज में कार्यरत नजरूल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि सड़क हादसा रोकने के लिए प्रबंधन ने कई कड़े फैसले लिए हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और जन जागरुकता अभियान पर पूरा जोर है। वाहन की स्पीड आदि को लेकर भी सक्रियता बरती जा रही है। बावजूद, इस तरह के हादसे कहीं न कहीं बड़े सवाल उठा रहे हैं।