Bokaro Steel Plant: एरियर और RMHP की समस्याओं पर गरजा BAKS, कहा-करें समाधान, वरना प्रबंधन होगा परेशान

कर्मचारियों ने आरएमएचपी विभाग की कई ज्वलंत स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की आरएमएचपी विभागीय बैठक शनिवार को विभागीय कैंटीन में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने वेज रिवीजन से लेकर विभाग की स्थानीय समस्याओं तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक में वर्ष 2027 के वेज रिवीजन, वर्ष 2017 से लंबित व

  • कर्मचारियों ने आरएमएचपी विभाग की कई ज्वलंत स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की आरएमएचपी विभागीय बैठक शनिवार को विभागीय कैंटीन में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने वेज रिवीजन से लेकर विभाग की स्थानीय समस्याओं तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक में वर्ष 2027 के वेज रिवीजन, वर्ष 2017 से लंबित वेज रिवीजन के एरियर, बोनस फॉर्मूला और इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नई श्रम संहिता के अनुरूप संयंत्र स्तर पर कार्यसमिति के गठन तथा नए श्रम कानूनों के क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने इन मुद्दों पर कर्मचारियों को वर्तमान स्थिति की जानकारी भी दी। ये खबर भी पढ़ें: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल स्थानीय समस्याओं पर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान कर्मचारियों ने आरएमएचपी विभाग की कई ज्वलंत स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें जर्जर सड़क और वॉकवे, ड्रेनेज व्यवस्था की खराब स्थिति, सुरक्षा उपकरणों की कमी, झाड़ियों की सफाई, खराब वाटर प्यूरीफायर की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, कैंटीन और इलेक्ट्रिकल सेक्शन के शौचालयों की खराब स्थिति, सिंटर प्लांट से उड़ने वाली धूल, अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की सुविधा, सीलिंग फैन की उपलब्धता, नियमित मैनपावर में लगातार कमी तथा टिपलर क्षेत्र में रेस्ट रूम की व्यवस्था शामिल रही। इसके अलावा कर्मचारियों ने हर छह माह में सेफ्टी शूज उपलब्ध कराने, बाटा, लिबर्टी या वुडलैंड ब्रांड के सुरक्षा जूते देने, प्रत्येक वर्ष रेनकोट उपलब्ध कराने, अग्निरोधी ड्रेस देने तथा छोटी-छोटी गलतियों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। ये खबर भी पढ़ें: SAIL बिजनेस प्लानिंग विभाग का नाम अब ‘कॉरपोरेट स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट’ SLCC बना ‘पावर स्ट्रेटजी ग्रुप’, ED का पदनाम भी बदला संघर्ष के लिए कर्मचारियों ने जताई एकजुटता बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने यूनियन के साथ मिलकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने और आवश्यक होने पर आंदोलन का हिस्सा बनने की सहमति व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष मानिक राम मुंडा, महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव तथा विभागीय प्रतिनिधि सागर कुमार सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई आंदोलन की चेतावनी बीएकेएस के महासचिव हरिओम ने कहा कि सेल और बीएसएल प्रबंधन की कार्यशैली अब आरएमएचपी प्रबंधन ने भी अपना ली है। विभाग में स्थानीय समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ये खबर भी पढ़ें: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती