बोकारो स्टील प्लांट ने मनाया ब्लास्ट फर्नेस 1 का 50वां बर्थ डे, कटा केक
3 अक्टूबर 2022 से 03 अक्टूबर 2023 की अवधि ब्लास्ट फर्नेस संख्या 1 के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाई गई। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। पचास वर्ष पूर्व 03 अक्टूबर 1972 को बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के ब्लास्ट फर्नेस-1 (Blast Furnace-1) की कमीशनिंग हुई और हॉट मेटल का उत्पादन शुरू हुआ। इन पांच दशकों में ब्लास्ट फर्नेस-1 ने अब तक कुल 33 मिलियन टन हॉट मेटल (Hot Metal) का उत्पादन किया है और देश की प्रगति में लगातार योगदान करता आ रहा है। ये खबर भी पढ़ें: Railway News: लोकल और एक्सप्रेस समेत 3
- 3 अक्टूबर 2022 से 03 अक्टूबर 2023 की अवधि ब्लास्ट फर्नेस संख्या 1 के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाई गई।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। पचास वर्ष पूर्व 03 अक्टूबर 1972 को बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के ब्लास्ट फर्नेस-1 (Blast Furnace-1) की कमीशनिंग हुई और हॉट मेटल का उत्पादन शुरू हुआ। इन पांच दशकों में ब्लास्ट फर्नेस-1 ने अब तक कुल 33 मिलियन टन हॉट मेटल (Hot Metal) का उत्पादन किया है और देश की प्रगति में लगातार योगदान करता आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Railway News: लोकल और एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनें 14 अक्टूबर तक कैंसिल
3 अक्टूबर 2022 से 03 अक्टूबर 2023 की अवधि ब्लास्ट फर्नेस संख्या 1 के स्वर्ण जयंती वर्ष (golden jubilee year) के रूप में मनाई गई। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए ब्लास्ट फर्नेस 1 के सामने निर्मित स्वर्ण जयंती पार्क में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सी.आर.महापात्रा, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अमिताभ श्रीवास्तव, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी बी करुणामय तथा मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पी.के.बैसाखिया, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) एम.पी.सिंह तथा संयंत्र के वरीय अधिकारी और कर्मचारीगण की उपस्थिति में एक समारोह का आयोजन किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: Road Accident: दुर्ग की सहायक जेल अधीक्षक और जज के बेटे की गाड़ी भिलाई के मेयर नीरज पाल की कार से टकराई, एफआइआर दर्ज
समारोह के दौरान ब्लास्ट फर्नेस-1 (Blast Furnace-1) के गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर चर्चा की गयी। इसके अलावा ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) के विभिन्न अनुभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा यहाँ कार्यरत संविदा कर्मियों को भी उनके कार्य क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आज के दिन को यादगार बनाने तथा संयंत्र के अंदर हरियाली और जैव-विविधता बढ़ाने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट: Top Gainers में Bajaj Finance, L&T और Top Losers में ONGC, Maruti Suzuki, Hindalco
अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्लास्ट फर्नेस की टीम को उत्कृष्टता के नित नए बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश भी दिया। समारोह का समापन महेंद्र प्रसाद के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: International Seniors Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट ने एक शाम ही नहीं पूर्ण दिवस किया बुजुर्गों के नाम