Bokaro Steel Plant: हड़ताल सफल करने सीटू ने कसी कमर, कोक ओवन में बनी रणनीति
दुर्गापूजा के पूर्व ठेका मजदूरों को भी सम्मानजनक बोनस भुगतान नहीं किया गया। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 10 अक्टूबर को बोकारो में हड़ताल होनी है। सीटू ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। कर्मचारियों के हित में हड़ताल का समर्थन किया है। 7 अक्टूबर को, इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से कोक ओवेन कैंटीन नंबर 1 में सभा की गई। मजदूरों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है। 39 महीने का एरियर व पर्क्स का एरियर अभी तक मज
- दुर्गापूजा के पूर्व ठेका मजदूरों को भी सम्मानजनक बोनस भुगतान नहीं किया गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 10 अक्टूबर को बोकारो में हड़ताल होनी है। सीटू ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। कर्मचारियों के हित में हड़ताल का समर्थन किया है। 7 अक्टूबर को, इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से कोक ओवेन कैंटीन नंबर 1 में सभा की गई।
मजदूरों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है। 39 महीने का एरियर व पर्क्स का एरियर अभी तक मजदूरों को नहीं मिला है।
ग्रेच्यूटी पर सिलिंग लगा दिया गया है। बहुमत यूनियन की आड़ में किया गया मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बित जाने के बाद भी आजतक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है। आज ज्यादातर यूनियनें दिग्भ्रमित हैं। मजदूर भी दिग्भ्रम की स्थिति में पहुंच गया है। काफी नुकसान मजदूरों को हो रहा है, पर चुपचाप सहन कर रहे हैं।
उन्होनें आगे कहा कि सेल के मजदूर हो या ठेका मजदूर प्लांट में असुरक्षित स्थिति में रहकर भी प्लांट में रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं। मुनाफा भी अर्जित कर रहे हैं, पर मजदूरों को लगातार सम्मानजनक बोनस से भी वंचित रखा जा रहा है।
मनमानी तरीके से कुछ रुपए मजदूरों के बैंक खातों में जबरन भेजकर प्रबंधन निश्चिंत हो गई है। मजदूर इसे स्वीकार नहीं करेंगे। दुर्गापूजा के पूर्व ठेका मजदूरों को भी सम्मानजनक बोनस भुगतान नहीं किया गया।
उपरोक्त सवालों को लेकर आगामी आगामी 10 अक्टूबर की आहूत हड़ताल के लिए सभी मजदूर साथियों से आह्वान करते हैं कि अपनी चट्टानी एकता दिखाते हुए हड़ताल को मुक्कमल सफल बनाएं। सभा में देव कुमार, आर आर पन्ना, सुरेश साव,रोमनी देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने की।