Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में रहता है परिवार, मचा कोहराम

कोक ओवन के कर्मचारी पोषण सिंह नेताम ने 2022 में बीएसएल ज्वाइन किया था। सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया है। घर के अंदर से फांसी के फंदे पर कर्मचारी झूल गया। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ये खबर भी पढ़ें: Bh

  • कोक ओवन के कर्मचारी पोषण सिंह नेताम ने 2022 में बीएसएल ज्वाइन किया था।
सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया है। घर के अंदर से फांसी के फंदे पर कर्मचारी झूल गया। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में Police लाई करोड़ों का गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, ASP-GM के सामने SMS 3 में जलकर खाक छत्तीसगढ़ के बालोद निवासी 37 वर्षीय कर्मचारी पोषण सिंह नेताम शनिवार को ड्यूटी गया था। रविवार को छुट्टी थी। साथी कर्मचारी फोन कर रहे थे, कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों को शक हुआ। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुछ कर्मचारी सेक्टर 6 स्थित बीएसएल आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुआ। पुलिस को सूचित किया गया। एसआई शशि गोप मौके पर पहुंचे। बालकनी से किसी तरह बीएसएल कर्मचारी अंदर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही फंदे पर झूल रहे कर्मचारी को देख सबके होश उड़ गए। ये खबर भी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन मौजूद बीएसएल कर्मचारियों की मदद से लाश को फंदे से नीचे उतारा गया। मौत की खबर परिवार को दे दी गई है। बीएसएल कर्मचारियों ने बताया कि मृतक कर्मचारी का मुंह खुला हुआ था। गंध आ रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या दो दिनों के भीतर ही किसी पल हुई है। बताया जा रहा है कि पोषण सिंह नेताम 2022 में ही ACT के रूप में बोकारो से जुड़े थे। कोक ओवन में पदस्थ थे। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बालोद जिले सुखरी, मचांदुर के पास के निवासी थे। मृतक कर्मचारी के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार वाले बोकारो पहुंचने वाले हैं। दूसरी ओर से साथी कर्मचारियों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि एक तरह से हत्या लग रही है। काफी दिनों से वह परेशान था। विभागीय अधिकारियों को लेकर भी तनाव की बात सामने आ रही है। पिछले 3 साल से वह अच्छे मकान के लिए भटक रहा था। प्रबंधन के रवैये को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या