बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे क्रिकेट के मैदान पर, डीआइसी प्रिय रंजन ने की बॉलिंग-बैटिंग
बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों के द्वारा बोकारो स्टील प्लांट के सभी नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (स्टील चैंपियंस ट्रॉफी) का आगाज।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी क्रिकेट के मैदान में उतर चुके हैं। पिछले 4 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों के द्वारा बोकारो स्टील प्लांट के सभी नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (स्टील चैंपियंस ट्रॉफी) का आगाज हो गया है।
रविवार को इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस टूर्नामेंट में बोकारो स्टील प्लांट के सभी मुख्य विभाग जैसे सी आर एम 3, हॉट स्ट्रीप मिल,एच आर सी एफ, बी पी एस सी एल, डी एंड डब्ल्यू, आर जी बी एस, आर एम एच पी, आर एम पी,एस एम एस टू और एस एम एस न्यू, ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, ऑक्सीलियरी विभाग, मानव संसाधन विभाग, नगर सेवा भवन, बोकारो जनरल अस्पताल सहित अन्य विभागों की विभागीय टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।
टीमों के एंट्री लेने की अंतिम तारीख 05 नवंबर निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय तक बी एस एल के विभिन्न विभागों से कुल 32 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही इस वर्ष चासनाला माइंस से भी एक टीम इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। इस प्रकार इस टूर्नामेंट में कुल 33 टीमें अपने 462 खिलाड़ियों (बी एस एल एम्पलाइज)के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगी।
टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 12- 12 ओवरों का होगा केवल सेमी फाइनल और फाइनल मैच 14- 14 ओवरों के होंगे। एक खिलाड़ी को केवल किसी एक टीम से ही खेलने की अनुमति होगी। सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे बोकारो स्टील प्लांट के सभी नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (स्टील चैंपियंस ट्रॉफी) का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन, विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक एम एंड एच एस बी बी करुणामय, अधिशासी निदेशक संकार्य अनूप कुमार दत्ता, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक संकार्य अनूप कुमार दत्ता, अधिशासी निदेशक फाइनेंस सुनील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन अंजनी कुमार शरण एवं एच शेखर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों के द्वारा गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के पश्चात मैच प्रारंभ कराए गए।