बोकारो स्टील प्लांट: बीजीएच में आग, अफरा-तफरी, BSL प्रबंधन का आया बयान
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के हॉस्पिटल में आग लगी है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच में आग की वजह से अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ भगदड़ का माहौल नजर आया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया है। स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कैजुएल्टी के एसी से धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग की चपेट में एसी आ गया। इस वजह से कैजुएल्टी
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के हॉस्पिटल में आग लगी है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच में आग की वजह से अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ भगदड़ का माहौल नजर आया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया है। स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कैजुएल्टी के एसी से धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग की चपेट में एसी आ गया। इस वजह से कैजुएल्टी में हर तरफ धुआं भर गया, जिसकी वजह से अफरात-तफरी हुई। आग को बुझा दिया गया है। दोबारा से स्थिति को बाहाल करने की कवायद की जा रही है।