Bokaro Steel Plant: बोकारो टाउनशिप सेक्टर 2ए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, कार्मिकों की बढ़ी मुसीबत, हड़कंप
भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक परेशान। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) की टाउनशिप से बड़ी खबर है। सेक्टर 2 ए के एक ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। खबर लगते ही सीआइएसएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आग को काफी मशक्कत के बाद काबू पाया सका। ये खबर भी पढ़ें: CG News: इसी साल से नए विधानसभा में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, डेडलाइन तय दो दमकल की गाड़ियों की म
- भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक परेशान।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) की टाउनशिप से बड़ी खबर है। सेक्टर 2 ए के एक ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। खबर लगते ही सीआइएसएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आग को काफी मशक्कत के बाद काबू पाया सका।
ये खबर भी पढ़ें: CG News: इसी साल से नए विधानसभा में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, डेडलाइन तय
दो दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को नियंत्रित किया जा सका। भीषण गर्मी में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफॉर्मर के आयल का संपर्क चिंगारी से हुआ होगा, जो आग का रूप ले लिया।
ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन आंदोलन की बदलिए रणनीति, आओ गरीब को मनाएं अमीर
ट्रांसफॉर्मर के आसपास सूखी झाड़ियां हैं, जिससे आग की लपटें उठने लगी। आग तेजी से फैल गई। ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बीएसएल के अधिकारियों काा कहना है कि आग की घटना हुई थी। समय पर ही नियंत्रित कर लिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: जो लोग 10-20 ईपीएस 95 पेंशनर्स नहीं जुटा सकते, वही 27 राज्यों में चल रहे आंदोलन पर दाग रहे सवाल