ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली
सुरक्षा को सर्पोपरि मानते हुए वैकल्पिक आवासों में यथासंभव जल्द से जल्द शिफ्ट करें।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट की ईडी एचआर के आवास के घेराव से हड़कंप मच गया है। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि नव आवंटित आवासों में मेंटेनेंस का कार्य जारी है। तेजी से कार्य किया जा रहा है। सेक्टर 12 के
- सुरक्षा को सर्पोपरि मानते हुए वैकल्पिक आवासों में यथासंभव जल्द से जल्द शिफ्ट करें।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट की ईडी एचआर के आवास के घेराव से हड़कंप मच गया है। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि नव आवंटित आवासों में मेंटेनेंस का कार्य जारी है। तेजी से कार्य किया जा रहा है। सेक्टर 12 के असुरक्षित घोषित आवासों के वैध आवासधारियों को वैकल्पिक आवंटित आवासों में शिफ्ट होने की अपील की गई है।
लगभग दो वर्ष पहले NIT पटना के विशेषज्ञों से बीएसएल टाउनशिप के कुछ आवासों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराया गया था, जिसके उपरान्त सेक्टर 12 के 149 ब्लॉक्स के 1242 आवासों को विशेषज्ञों द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया. ये ऐसे आवास हैं जिनका रूटीन मरम्मत करने मात्र से समस्या का निदान संभव नहीं है, अत: इन्हें खाली कराने का निर्णय लिया गया।
चिन्हित आवासों में जितने भी अलग-अलग श्रेणी के वैध आवासधारी हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूसरे वैकल्पिक आवास आवंटित किए गए हैं और उन्हें कई बार वैकल्पिक आवासों में शिफ्ट होने की अपील की गई है. इसके पहले सार्वजनिक नोटिस के जरिए और व्यक्तिगत नोटिस के माध्यम से भी उन्हें सुरक्षा पहलुओं के आलोक में वैकल्पिक आवासों में शिफ्ट करने का आग्रह किया गया परन्तु अभी इसके अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाए हैं।
जितने भी वैकल्पिक आवास आवंटित किए जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बीएसएल द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है और आवश्यक रिपेयर के बाद ही उसे हैंडओवर किया जाएगा। इस क्रम में कई नव-आवंटित आवासों का मरम्मत समपन्न भी हो चुका है और हैंडओवर के लिए तैयार है।
सभी प्रभावित आवासधारियों से पुन: अपील की जाती है कि उचित फोरम में संवाद के माध्यम से सभी पहलुओं के निराकरण के प्रयासों में बीएसएल का सहयोग करें, साथ ही सुरक्षा को सर्पोपरि मानते हुए वैकल्पिक आवासों में यथासंभव जल्द से जल्द शिफ्ट करें।