Bokaro Steel Plant: भूख हड़ताल से हटते ही अगले दिन विधायक श्वेता सिंह ने निभाया ये वादा
बुधवार की बैठक में बनी सहमति के अनुरूप विस्थापितों की मांगों से संबंधित प्रस्ताव विधायक श्वेता सिंह ने उपायुक्त बोकारो और बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन को भेज दिया है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर चले 12 दिनों तक भूख हड़ताल के बाद एक और सकारात्मक खबर सामने आई है। विस्थापितों के अधिकार की लड़ाई अब निर्णायक दिशा में आगे बढ़ रही है।
बुधवार की बैठक में बनी सहमति के अनुरूप विस्थापितों की मांगों से संबंधित प्रस्ताव विधायक श्वेता सिंह ने गुरुवार को उपायुक्त, बोकारो एवं निदेशक प्रभारी, बोकारो स्टील प्लांट को भेज दिया है।
अगले सात दिनों के भीतर उपायुक्त, बोकारो द्वारा प्रस्ताव मुख्य सचिव, झारखंड सरकार को तथा निदेशक प्रभारी द्वारा अध्यक्ष, सेल को अग्रसारित किया जाएगा। यह सिर्फ़ कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि वर्षों से अपने अधिकार और न्याय की प्रतीक्षा कर रहे विस्थापित परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा विषय है। हमारा प्रयास है कि इस बार उनकी आवाज़ केवल सुनी न जाए, बल्कि उस पर ठोस निर्णय भी हो। न्याय और अधिकार मिलने तक विस्थापित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हूँ।