Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, कोक ओवन में ठेका श्रमिक झुलसा

भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारी पहले से ही चिंतित हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार की बी-शिफ्ट के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कोक ओवन विभाग के कोक केमिकल डिपार्टमेंट में कार्य के दौरान एक ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, ठेका श्रमिक महेंद्र डिस्टिलेशन कॉलम के पास कार्य कर रहा था, तभी अचानक स्ट्रिप्ड लिकर के संपर्क में आने से वह

  • भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारी पहले से ही चिंतित हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार की बी-शिफ्ट के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कोक ओवन विभाग के कोक केमिकल डिपार्टमेंट में कार्य के दौरान एक ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, ठेका श्रमिक महेंद्र डिस्टिलेशन कॉलम के पास कार्य कर रहा था, तभी अचानक स्ट्रिप्ड लिकर के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से जल गया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पाए। घटना के बाद ठेका कंपनी सरकार ग्रुप के सुपरवाइजर विकास और शेखर ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महेंद्र को सेक्टर 9 हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसका शरीर काफी हिस्से तक झुलस चुका है। जख्मी 31 वर्षीय मजदूर के चेहरे और दायें हाथ पर जख्म के निशान हैं। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी दारू: ठेके, रेस्टोरेंट, बार, होटल और क्लब पर प्रशासन की नज़र हादसे की सूचना मिलते ही कोक ओवन विभाग के अधिकारी और सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। ये खबर भी पढ़ें: इस्को स्टील प्लांट यूनियन चुनाव: मान्यता को लेकर 16 दिसंबर को अहम बैठक भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारी पहले से ही चिंतित हैं। इस नई घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी यूनियन भी इस मामले में उचित कार्रवाई और ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर सकती है। ये खबर भी पढ़ें: पूर्व IAS अधिकारी बने संन्यासी स्वामी निरलिप्तानंद सरस्वती ने सेल आरएसपी कार्मिकों को डूबो दिया गहन सोच में