Bhilai Breaking News: बीआरएम फर्नेस के CA फैन की कामन हैडर लाइन में ब्लास्ट, सप्ताह भर बंद रहेगा बार एंड रॉड मिल
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। उत्पादन रुका हुआ था, उसी समय घटना हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। अगले सात दिनों के लिए मिल को कैपिटल रिपेयर पर ले लिया गया है। कार्मिकों का कहना है कि गैस लाइन में पहले से समस्या थी। इसकी वजह से घटना हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। अब अतिरिक्त गैस लाइन डालने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। कम से कम 10 दिन तक प्रोडक्शन ठप हो सकता है। ये ख
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। उत्पादन रुका हुआ था, उसी समय घटना हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। अगले सात दिनों के लिए मिल को कैपिटल रिपेयर पर ले लिया गया है। कार्मिकों का कहना है कि गैस लाइन में पहले से समस्या थी। इसकी वजह से घटना हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। अब अतिरिक्त गैस लाइन डालने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। कम से कम 10 दिन तक प्रोडक्शन ठप हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें: अधिकारियों के स्टील क्लब के सचिव को कर्मचारियों के इस्पात क्लब का बनाया अध्यक्ष, हंगामा शुरू, सांसद तक पहुंचा केस बीआरएम फर्नेस के CA फैन की कामन हैडर लाइन ब्लास्ट हुआ है। सीए फैन फर्नेस के तापमान को नियंत्रित रखता है। प्रबंधन ने 19 सितंबर से कैपिटल रिपेयर की तैयारी कर रखी थी। इससे पहले ही गुरुवार को घटना हो गई। फिलहाल, कैपिटल रिपेयर का कार्य ही शुरू कर दिया गया है। चेंजओवर करते समय रात करीब 8 बजे के आसपास तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। जिस प्वाइंट पर ब्लास्ट हुआ है। वह एक तरह से सेल है, खुलने के बाद ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है। मिल का प्रोडक्शन रुका हुआ था। चेकिंग आदि का कार्य करते समय यह घटना हुई है। बीआरएम में प्रतिदिन 3800 से 3900 टन सरिया का उत्पादन होता है, जो फिलहाल, रुक गया है। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL