Breaking News: बीएसपी राजहरा हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन, DGM, AGM सस्पेंड

तीनों शव समाचार लिखे जाने तक मरच्यूरी में रखे थे। सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा टाउनशिप में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन हो गया है। बीएसपी प्रबंधन ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। कार्य में लापरवाही के चलते हादसा हुआ और 3 मजदूरों की मौत हो गई है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने आयरन ओर माइंस टाउनशिप के डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम टाउन सर्विसेस रमेश कुमार हेडऊ को सस्पेंड किया है। बुधवार सुबह ही दोनों अधिकारियों को पत्र सौंप दिया गया ह

  • तीनों शव समाचार लिखे जाने तक मरच्यूरी में रखे थे।
सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा टाउनशिप में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन हो गया है। बीएसपी प्रबंधन ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। कार्य में लापरवाही के चलते हादसा हुआ और 3 मजदूरों की मौत हो गई है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने आयरन ओर माइंस टाउनशिप के डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम टाउन सर्विसेस रमेश कुमार हेडऊ को सस्पेंड किया है। बुधवार सुबह ही दोनों अधिकारियों को पत्र सौंप दिया गया है। दूसरी ओर मृतक परिवार, रिश्तेदार और मजदूरों की भीड़ राजहरा हॉस्पिटल में डटी हुई है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से जीएम इंचार्ज एचआर जेएन ठाकुर, जीएम आइआर विकास चंद्रा को राजहरा भेजा गया है। उनकी मौजूदगी में सभी पक्षों के साथ वार्ता चल रही है। मान-मनव्वल की कोशिश की जा रही है। भीड़ की तरफ से मांग की गई कि मृतक परिवार को बीएसपी से 1 करोड़ रुपए मुआवजा दे। 20 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से दिया जाए। साथ ही आश्रित को भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी दी जाए। फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन, रिश्तेदार, यूनियन, समाज, प्रशासन और बीएसपी के बीच बैठक हो रही है। राजहरा डीएवी स्कूल के समीप पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी धंसने से मंगलवार शाम को हादसा हुआ था। 3 मजदूरों के दबने से मौत हो गई। साढ़े 5 घंटे के बाद लाश को बाहर निकाला जा सका था। 20 फीट लंबी पाइप में फंसने की वजह से शव को बाहर निकालने में खासा मशक्कत करनी पड़ी। रात 10.35 बजे दो लाश एक साथ निकाली गई। 3 शव को बीएसपी राजहरा हॉस्पिटल के मरच्यूरी में रखा गया है।