Breaking News: BSP के खुर्सीपार सीवर लाइन पर कब्जा कर बनाया मकान-दुकान, भिलाई निगम ने 86 को थमाया नोटिस, होगा ध्वस्त

खुर्सीपार जोन क्रमांक 4 में सीवर लाइन पर अतिक्रमण करने वाले 86 लोगो को नोटिस दिया दिया। सूचनाजी न्यूज भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के खुर्सीपार से बड़ी खबर आ रही है। भिलाई स्थानीय निवासियों के मांग के अनुसार सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। कुछ लोगों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी द्वारा बनाए गए सीवर लाइन के ऊपर अतिक्रमण करके मकान बना लिया गया है। अतिक्रमण की वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम

  • खुर्सीपार जोन क्रमांक 4 में सीवर लाइन पर अतिक्रमण करने वाले 86 लोगो को नोटिस दिया दिया।
सूचनाजी न्यूज भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के खुर्सीपार से बड़ी खबर आ रही है। भिलाई स्थानीय निवासियों के मांग के अनुसार सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। कुछ लोगों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी द्वारा बनाए गए सीवर लाइन के ऊपर अतिक्रमण करके मकान बना लिया गया है। अतिक्रमण की वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम नहीं तो वेतन नहीं, नहीं मिलेगी छुट्टी पूर्व में कुछ लोगों को नोटिस देकर के मकान खाली कराया गया था। कुछ लोग ऐसे हैं, जो बार-बार नोटिस देने के बाद भी अपना अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे 86 लोगों को आखिरी नोटिस दिया गया है। समय अवधि के अंदर अपना निर्माण स्वयं खाली कर ले, अन्यथा नगर निगम भिलाई की टीम द्वारा उसे जेसीबी से खाली कराया जाएगा। जिसमें अधिक नुकसान होने की संभावना रहती है। ये खबर भी पढ़ें: अगले माह एरियर्स के साथ नया बेसिक-महंगाई भत्ता का भुगतान होगा शुरू, पढ़ें BSP संयुक्त यूनियन मीटिंग का डिटेल इसलिए सभी लोगों से अपील की गई है कि समय अवधि के अंदर अतिक्रमण क्षेत्र को खाली कर दें। जिनके मकान पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं, वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फॉर्म भरकर के नियमानुसार मकान प्राप्त कर सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त कर  BSP CGM की पुत्री सोनाक्षी दास ने रचा शैक्षणिक कीर्तिमान अभी वर्तमान में बरसात आने से पहले सीवरेज नाली का निर्माण किया जाना आवश्यक है। नहीं तो बारिश में जो नाली खोदी गई गई है उसमें पानी भरने की आशंका बन जाएगी। निर्माण कार्य प्रभावित हो जाएगा। इसीलिए सभी लोगों से अपील है कि शीघ्रता से सहयोग करते हुए अतिक्रमण वाला क्षेत्र खाली कर दें। ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मरीज की जान थी खतरे में, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर हॉस्पिटल