Breaking News: NJCS बोनस मीटिंग बेनतीजा समाप्त, सेल प्रबंधन 31 हजार व यूनियन अड़ी थी 32500 पर
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, अलॉय स्टील प्लांट, बोकारो, राउरकेला, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट और खदान के कर्मचारियों का बोनस तय नहीं हो सका। इस बार 6000 रुपए बढ़ाकर बोनस कर्मचारियों के खाते में डालने की मांग यूनियनें कर रही थी। जिस प्रबंधन ने मानने से इन्कार कर दिया। प्रबंधन महज 31 हजार रुपए पर राजी हुई। यूनियन 32 हजार 500 रुपए की मांग
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, अलॉय स्टील प्लांट, बोकारो, राउरकेला, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट और खदान के कर्मचारियों का बोनस तय नहीं हो सका। इस बार 6000 रुपए बढ़ाकर बोनस कर्मचारियों के खाते में डालने की मांग यूनियनें कर रही थी। जिस प्रबंधन ने मानने से इन्कार कर दिया। प्रबंधन महज 31 हजार रुपए पर राजी हुई। यूनियन 32 हजार 500 रुपए की मांग करती रही। रात सवा 9 बजे तक बैठक हुई। बीच का रासता नहीं निकल सका। इसके बाद बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। यूनियनों ने साइन करने से मना कर दिया था। बैठक समाप्त होने के बाद प्रबंधन ने कहा-बोनस फॉर्मूले के आधार पर 29 हजार 500 रुपए होता है। इसलिए कर्मचारियों के खाते में यह राशि डाल दी जाएगी। इस पर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। मीटिंग में एनजेसीएस सदस्य इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी.संजीवा रेड्डी, बोकारो इंटक के महासचिव बीएन चौबे, एसडब्ल्यूएफआई के राष्ट्रीय महासचिव ललित मोहन मिश्र, विश्वरूप बनर्जी, एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह, सुकांतो रक्षित, बीएमएस के उद्योग प्रभारी डीके पांडेय, फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी रंजय कुमार, एटक के केंद्रीय नेता विद्यासागर गिरी और महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह शामिल थे। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग में 40 हजार 500 बोनस की मांग, प्रबंधन बोला-इतना तो बिल्कुल नहीं देंगे