Breaking News: सेल बकाया एरियर, वेतन समझौते पर NJCS मीटिंग 12 नवंबर को
केंद्रीय श्रमायुक्त के आदेश पर सेल प्रबंधन बुला रहा मीटिंग। एनजेसीएस सदस्य सीटू, इंटक, एचएमएस, बीएसएस और एटक के दो-दो सदस्य मीटिंग में शामिल होंगे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर विवाद गहराता जा रहा है। मामले को हल कराने के लिए ट्रेड यूनियन नेता केंद्रीय श्रमायुक्त के पास पहुंचे थे। चीफ लेबर कमिशनर के आदेश पर अब सेल प्रबंधन एनजेसीएस कोर ग्रुप की मीटिंग 12 नवंबर को करने जा रहा है। एनजेसीएस सदस्य सीटू, इंटक, एचएमएस, बीएसएस और एटक के 1-1 सदस्य मीटिंग में शामिल होंगे।
एनजेसीएस सदस्यों का कहना है कि सेल के इतिहास में बहुत ही दुभाग्य की बात है कि अब तक पिछला वेतन समझौता ही पूर्ण नहीं हो सका है। एमओयू साइन हुआ, लेकिन एग्रीमेंट आज तक अधूरा है। साथ ही कर्मचारियों का 39 माह का एरियर भी बकाया है। दिसंबर में पिछले वेतन समझौते की अवधि समाप्त हो रही है। अब तक एग्रीमेंट नहीं होने से खासा नाराजगी है।
बोनस वार्ता से पहले केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के यहां सेल प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच बैठक हुई थी। श्रम विभाग ने सेल प्रबंधन को निर्देशित किया था कि जल्द से जल्द मीटिंग बुलाकर मामले को हल किया जाए। इसी कड़ी में सेल प्रबंधन एनजेसीएस मीटिंग बुलाने जा रहा है।