Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में एक और हादसा हो गया है। पुशर कार की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। शव की तस्वीर दिल दहलाने वाली है। ब्लास्ट फर्नेस 6 में हादसा हुआ है। ठेका मजदूर की मौत की खबर लगते ही ट्रेड यूनियन इंटक, बीएमएस के नेता भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उच्चाधिक

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में एक और हादसा हो गया है। पुशर कार की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। शव की तस्वीर दिल दहलाने वाली है। ब्लास्ट फर्नेस 6 में हादसा हुआ है। ठेका मजदूर की मौत की खबर लगते ही ट्रेड यूनियन इंटक, बीएमएस के नेता भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उच्चाधिकारी भी हादसे की जांच में जुट गए हैं। ठेका कंपनी साईकॉन के 45 वर्षीय ठेका मजदूर विनोद कुमार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हादसे की चपेट में आए। मौके पर ही दम तोड़ दिया। कपलिंग बेल्ट आदि का काम करते समय हादसा हुआ। अचानक से पुशर कार चलने से मजदूर अनियंत्रित होकर चपेट में आ गया। पहले पैर कटा। बाद में दम तोड़ दिया। भोर में 6 बजे पुशर कार 2 में हादसा हुआ है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात बताया जा रहा है कि बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में पुशर कार ऑपरेट नहीं हो रही थी। बंद होने की वजह से मजदूर इसको चेक करने के लिए कार के नीचे काम कर रहा था। बेल्ट आदि की जांच कर रहा था, तभी पुशर कार चलने लगी। तब तक मजदूर को बचने का मौका भी नहीं मिला। एक हाथ कटा, फिर शरीर को लपेटे में ले लिया। दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। मृतक दुर्ग जिले के उतई के बजरंग नगर का निवासी था। ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर