कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का रिश्वतबाज कार्मिक गिरफ्तार, 10 हजार मांगी थी रिश्वत
सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच जारी है। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सीबीआई (CBI) ने ओडिशा के ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय (EPFO Regional Office) के वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई से ओडिशा ईपीएफओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है। ये खबर भी पढ़ें : Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन , ये फायदा ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय (EPFO Regional Office) के आरोपी वरिष्ठ स
- सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच जारी है।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सीबीआई (CBI) ने ओडिशा के ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय (EPFO Regional Office) के वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई से ओडिशा ईपीएफओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा
ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय (EPFO Regional Office) के आरोपी वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसएसए) को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 12.06.2025 को एक शिकायत के आधार पर उक्त प्रतिवादी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट
आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने ईपीएफओ पोर्टल पर नियोक्ता यानी निजी कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आवेदन को मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
ये खबर भी पढ़ें: बैंक के ब्रांच मैनेजर ने सब्सिडी राशि जारी करने मांगा 15 हजार घूस, CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
बातचीत के बाद प्रतिवादी ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार