ड्यूटी जाते समय BSL कर्मचारी सड़क हादसे में ज़ख्मी, कोक ओवन CGM ने कराया BGH में भर्ती

बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम-3 के कर्मचारी उमलंग भेंगरा सेकेंड शिफ्ट ड्यूटी पर जा रहे थे। हेलमेट लगाए थे। मेन गेट के पास पहुंचे थे, तभी पेड़ के पास सेक्शन के पास हादसे में जख्मी हो गए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के मेन गेट के समीप सड़क हादसे में कर्मचारी जख्मी हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ के बाहर बने कंस्ट्रक्शन से टकरा गई। चोट लगने की वजह से कर्मचारी काफी देर तक बेहोशी की हालत में था। वहां से गुजर रहे कोक ओवन के सीजीएम भास्कर प्रसाद ने अपनी गाड़ी तत्काल रोकी। घायल कर्मचारी को सीआइएसएफ जवानों की मदद से अपनी गाड़ी से बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले गए। बीजीएच में एक्सरे-सीटी स्कैन आदि किया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक बीएसएल कर्मी होश में आ चुके हैं।  

बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम-3 के कर्मचारी उमलंग भेंगरा सेकेंड शिफ्ट ड्यूटी पर जा रहे थे। हेलमेट लगाए थे। मेन गेट के पास पहुंचे थे, तभी पेड़ के पास सेक्शन के पास हादसे में जख्मी हो गए। पास सेक्शन के समीप हुए हादसे से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोई एम्बुलेंस के लिए फोन कर रहा था। कोई अपनी गाड़ी से ही अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करता दिखा। 

घायल कर्मचारी का बीजीएच में उपचार चल रहा है। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव हरिओम का कहना है कि सीजीएम कोक ओवन ने मानवता का संदेश दिया है। एक्सीडेंट के बाद मदद के लिए खुद आगे आए। अपनी गाड़ी से सीआरएम 3 के कर्मचारी को अस्पताल ले गए। जख्मी कर्मी उमलंग पूर्व आक्सीजन प्लांट में कार्यरत थे। कुछ माह पूर्व ही ट्रांसफर होकर सीआरएम 3 में आए हैं।