BSL ने जीता चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25, BSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर
चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स सेल के युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित स्पर्धा है सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एमटीआई, रांची में आयोजित 21वें चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 प्रतियोगिता के फाइनल में बीएसएल की टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम करने का गौरव प्राप्त किया है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार इस प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) की टीम का प्रतिनिधित्व सहायक महाप्रबंधक (मा
- चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स सेल के युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित स्पर्धा है
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एमटीआई, रांची में आयोजित 21वें चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 प्रतियोगिता के फाइनल में बीएसएल की टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम करने का गौरव प्राप्त किया है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार
इस प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) की टीम का प्रतिनिधित्व सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन हेमरोम, वरीय प्रबंधक (इलेक्ट्रॉनिक्स & दूरसंचार) वाई एस एन रेड्डी और उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवा) डी रामटेके ने किया।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट
बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) की शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है। 21वें चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 प्रतियोगिता में भिलाई स्टील प्लांट की टीम को द्वितीय तथा इस्को बर्नपुर की टीम को तृत्य स्थान प्राप्त हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी
उल्लेखनीय है कि चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स (Chairman Trophy for Young Managers) सेल के युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित स्पर्धा है, जिसमें प्रतिभागी टीमें निर्धारित थीम पर अपनी प्रविष्टियाँ प्रस्तुत करती है। 21वें चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 के लिए "ट्रांसफॉर्मिंग सेफ्टी कल्चर इन सेल (Transforming Safety Culture in SAIL)" थीम तय की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे