कब्जेदारों पर BSL का बड़ा एक्शन: 19 मकान कब्जामुक्त

पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चली कार्रवाई। कंपनी के आवास कर्मचारियों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए हैं। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कब्जेदारों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बीएसएल प्रबंधन ने सम्पदा न्यायालय, बोकारो के निर्देश पर दो दिवसीय अभियान चलाकर 19 आवासों को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। विशेष अभियान के तहत बीएसएल टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों

  • पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चली कार्रवाई।
  • कंपनी के आवास कर्मचारियों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए हैं।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कब्जेदारों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बीएसएल प्रबंधन ने सम्पदा न्यायालय, बोकारो के निर्देश पर दो दिवसीय अभियान चलाकर 19 आवासों को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। विशेष अभियान के तहत बीएसएल टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में स्थित आवासों से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई और कब्जामुक्त कराए गए आवासों को बीएसएल प्रशासन के नियंत्रण में वापस ले लिया गया। बीएसएल प्रबंधन लंबे समय से अनधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी के आवास कर्मचारियों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए हैं। ऐसे में अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए मकानों को खाली कराकर वास्तविक जरूरतमंदों को आवंटित किया जाएगा। ये आवास कब्जामुक्त 04A/E/2109 04A/E/2168 04A/E/3089 04A/D/2248 09C/E/0585 09C/D/0646 09D/E/0007 09D/E/0124 09D/E/0335 09D/E/0329 09D/E/0331 09D/E/0332 04D/C/2098 09D/E/0342 09D/E/0344 09D/E/0346 09D/E/0581 09D/E/0326 06B/D/1286 आगे भी जारी रहेगा अभियान बीएसएल प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों ने कंपनी के आवासों पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें स्वयं आवास खाली करने की सलाह दी गई है। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बीएसएल की इस कार्रवाई को टाउनशिप में व्यवस्था बनाए रखने और कंपनी संपत्तियों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।