भिलाई सेक्टर 9 से बीएसपी कार्मिक की बाइक चोरी, थाने में शिकायत

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में चोरों का तांडव है। लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत कार्मिक शिकार हो रहे हैं। गाड़ियां चोरी हो रही हैं। लगातार रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। लेकिन, पुलिस की गिरफ्त से चोर अब भी बाहर हैं। सेक्टर-09 क्षेत्र में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। बीएसपी में कार्यरत 32 वर्षीय आदित्य नेमा ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जा

  • लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में चोरों का तांडव है। लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत कार्मिक शिकार हो रहे हैं। गाड़ियां चोरी हो रही हैं। लगातार रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। लेकिन, पुलिस की गिरफ्त से चोर अब भी बाहर हैं। सेक्टर-09 क्षेत्र में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। बीएसपी में कार्यरत 32 वर्षीय आदित्य नेमा ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य नेमा 27 दिसंबर 2025 को सुबह अपनी ड्यूटी पर गए थे। वे अपनी पल्सर एनएस 125 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 CF 3072) से ड्यूटी गए थे। शाम को ड्यूटी से लौटकर उन्होंने बाइक को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 7 बजे बाइक घर के बाहर मौजूद थी, इसके बाद वे सो गए। 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे जब वे बाहर निकले तो जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी, वहां बाइक नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। आदित्य नेमा का कहना है कि चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है।