BSP में Digital Transformation की नई टीम तैयार, 3 कार्मिकों का ट्रांसफर

SAIL Bhilai Steel Plant: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगी रफ्तार, A&D विभाग में नई व्यवस्था लागू, तीन कार्मिकों का तत्काल प्रभाव से तबादला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की पहल को मजबूत करने के लिए एक नई प्रशासनिक व्यवस्था बनाई गई है। प्लांट के ऑटोमेशन एंड डिजिटाइजेशन (A&D) विभाग के भीतर अब अलग से 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' सेक्शन काम करेगा। इस सेक्शन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। इसमें ई-5 से लेकर ई-4 ग्रेड तक के अधिकारियों और एस-7 से एस-4 ग्रेड तक के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी पहलों को गति देने और कामकाज को एक केंद्रित दिशा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इस आदेश में तीन कार्मिकों का विभागीय तबादला करते हुए उन्हें A&D विभाग में पदस्थ किया गया है।

तीन कार्मिकों को दूसरे विभागों से A&D में लाया गया

सुधांशु जामवाल, जो URM में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सीनियर मैनेजर (A&D) बनाया गया है। वंदना सोनी को SMS-3 से जूनियर इंजीनियर एसोसिएट (A&D) और बायी कृष्णा कृष्णा मल्ला को BRM से इंजीनियरिंग एसोसिएट (A&D) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

चार अधिकारियों की टीम में ये नाम शामिल

सरोज कुमार: ई-5 ग्रेड, वर्तमान विभाग A&D।

एसपी राजकुमार: ई-4 ग्रेड, वर्तमान विभाग इंस्ट्रूमेंटेशन।

सुधांशु जामवाल : ई-4 ग्रेड, वर्तमान विभाग URM।

मुनीश गुप्ता: ई-4 ग्रेड, वर्तमान विभाग A&D।

चार कर्मचारियों को भी मिली जगह

बायी कृष्णा मल्ला: एस-7 ग्रेड, वर्तमान विभाग BRM।

गुनतका फैजुल्ला: एस-6 ग्रेड, वर्तमान विभाग इंस्ट्रूमेंटेशन।

सुष्मिता लामा: एस-4 ग्रेड, वर्तमान विभाग A&D।

वंदना सोनी : एस-6 ग्रेड, वर्तमान विभाग SMS-3।

CGM (A&D) को रिपोर्ट करेगी टीम

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेक्शन में नामित सभी कर्मचारी CGM (A&D) बी. मधु पिल्लई को रिपोर्ट करेंगे। उनके अनुपस्थित रहने की स्थिति में वैकल्पिक रिपोर्टिंग व्यवस्था भी आदेश में निर्धारित की गई है।

भिलाई स्टील प्लांट में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अलग सेक्शन का गठन इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि अब इस दिशा में काम करने के लिए एक समर्पित टीम उपलब्ध होगी। विभिन्न विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ लाकर बनाई गई यह टीम डिजिटल पहलों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएगी। अब देखना होगा कि इस नई व्यवस्था के तहत प्लांट में डिजिटल बदलाव की कौन-कौन सी नई पहल जमीन पर उतरती है।