BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार
किशोर कुमार प्रधान, प्रकाश राव, राजेश सिंह राजपूत, मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश साहू सम्मानित। फैसिलिटेटर बी. ईश्वर राव-वरिष्ठ प्रबंधक हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के एमआरडी विभाग की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम ने गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कटरा (जम्मू
- किशोर कुमार प्रधान, प्रकाश राव, राजेश सिंह राजपूत, मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश साहू सम्मानित। फैसिलिटेटर बी. ईश्वर राव-वरिष्ठ प्रबंधक हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के एमआरडी विभाग की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम ने गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कटरा (जम्मू कश्मीर ) में चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी सर्किल (CCQC-2026) में अपने प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए गोल्ड पुरस्कार प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के लिए टीम के सदस्य किशोर कुमार प्रधान, प्रकाश राव, राजेश सिंह राजपूत, मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश साहू को सम्मानित किया गया। टीम के फैसिलिटेटर बी. ईश्वर राव, वरिष्ठ प्रबंधक हैं।
टीम की इस सफलता में हरीश चंद्र सचदेव, सीजीएम (एमआरडी) का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग महत्वपूर्ण रहा। टीम ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यस्थल पर गुणवत्ता सुधार, समस्या समाधान एवं निरंतर सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम की इस उपलब्धि पर एमआरडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।