आमने-सामने बीएसपी प्रबंधन और यूनियन: बैठक शुरू, सेफ्टी, चुनाव, टाउनशिप, हॉस्पिटल और मुद्दा बना प्रमोशन
भिलाई स्टील प्लांट के ईडी एचआर पवन कुमार, सीजीएम टाउनशिप प्रशांत ओझा इंटक, सीटू, बीएमएस, एटक, एक्टू, लोइमू नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। प्लांट और कर्मचारियों की समस्याओं पर हो रही बातचीत।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन और यूनियन के बीच सीधा संवाद काफी लंबे समय के बाद गुरुवार दिन में शुरू हो गया। इस्पात भवन में ईडी एचआर पवन कुमार, सीजीएम एचआर प्रशांत ओझा, अतुल नौटियाल, संजय द्विवेदी, सुरजीत मलिक और जीएम आइआर राजीव कुमार आदि अधिकारियों की मौजूजगी में यूनियन नेताओं की बातों को सुना जा रहा है।
प्रोडक्शन, परफॉर्मेंस, प्रमोशन, हॉस्पिटल, टाउनशिप, बिजली व्यवस्था, 39 माह के बकाया एरियर, नए वेतन समझौते के लिए कमेटी गठित करने, यूनियन चुनाव आदि विषयों पर यूनियन नेता अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं।
बीएमएस से वंश बहादुर सिंह, प्रदीप पाल, सीटू से विजय जांगड़े, केवेंद्र सुंदर, इंटक से संजय साहू, पूरन वर्मा, एचएमएस से डीके सिंह, अनिल जैन, एटक से विनोद कुमार सोनी, विनय शर्मा, एक्टू से बूजेंद्र तिवारी, लोइमू से जेपी नायर, प्रभाकर दाते आदि मौजूद रहे।
- समाचार लिखे जाने तक मीटिग जारी थी...