BSP प्रबंधन कर्मचारियों को तरसाना बंद करे, दे हाफ सीएल की सुविधा: BAKS

कर्मियो के हित को ध्यान में रखते हुए तथा एक कंपनी में एक समान नियम को लागू किया जाए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसपी के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर आधे सीएल की सुविधा बीएसपी के कर्मचारियों को भी देने की मांग किया है। अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों के लिए अर्द्ध आकस्मिक अवकाश की सुविधा शुरू कराने हेतु पूर्व में कई मांग पत्र दिया था। जिस पर बीएसपी प्रबंधन ने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। जब

  • कर्मियो के हित को ध्यान में रखते हुए तथा एक कंपनी में एक समान नियम को लागू किया जाए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसपी के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर आधे सीएल की सुविधा बीएसपी के कर्मचारियों को भी देने की मांग किया है। अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों के लिए अर्द्ध आकस्मिक अवकाश की सुविधा शुरू कराने हेतु पूर्व में कई मांग पत्र दिया था। जिस पर बीएसपी प्रबंधन ने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। जबकि बीएसपी प्रबंधन द्वारा अपने अधिकारी वर्ग के लिए यह सुविधा लागू किया गया है। वहीं, सेल के दूसरी कई यूनिट में यह सुविधा पहले से लागू है। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने के बाद कर्मियों को निजी कार्यो से आधे समय के लिए संयंत्र से बाहर जाने पर 1 CL को छुट्टी के रुप में लगाना पर रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को कई छुट्टी छोटे कार्यों में ही खत्म हो जाती है। यूनियन ने अपने पत्र में प्रबंधन को चेतावनी दिया है कि कर्मियो के हितो को ध्यान में रखते हुए तथा एक कंपनी में एक समान नियम को लागू करने के लिए अर्द्ध आकस्मिक अवकाश की सुविधा को लागू करें, नहीं तो हमारी यूनियन विवश होकर अनफेयर लेबर प्रैक्टिस का औद्योगिक विवाद दायर करेगी। यूनियन ने पत्र की प्रतिलिपि निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र तथा उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर को भी भेजा है। गलत नीति का विरोध बीएकेएस भिलाई महासचिव किशोर कुमार ने कहा-बीएसपी प्रबंधन का एक सूत्रीय कार्यक्रम है कि छोटे-छोटे लाभ के लिए भी बीएसपी कर्मचारियों को तरसा दो, ताकि कर्मचारियों के आवाज को दबाया जा सके। प्रबंधन की इस गलत नीति का विरोध सभी फोरम पर जारी रखा जाएगा।